Saturday, February 7, 2026
Home बिहारक्रिकेट भागलपुर जिला क्रिकेट लीग में बासुकीनाथ चमके

भागलपुर जिला क्रिकेट लीग में बासुकीनाथ चमके

यूथ कार्नर क्रिकेट क्लब 10 विकेट से जीता

by Khel Dhaba
0 comment

भागलपुर, 7 फरवरी। भागलपुर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में स्थानीय सैंडिस कंपाउंड में आयोजित भागलपुर जिला ए डिवीजन क्रिकेट लीग के अंतर्गत खेले गए लीग मुकाबले में यूथ कॉर्नर क्रिकेट क्लब ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए बाराहपुरा क्रिकेट क्लब को 10 विकेट से पराजित किया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बाराहपुरा क्रिकेट क्लब की टीम निर्धारित 35 ओवरों में 152 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से मोहम्मद अरशद ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 81 गेंदों पर 80 रन बनाए। उनके अलावा मोहम्मद आरिफ आलम ने 32 रन तथा महसार ने 9 रनों का योगदान दिया, लेकिन अन्य बल्लेबाज़ बड़ी साझेदारी नहीं कर सके।

यूथ कॉर्नर क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में कुणाल राज और मोहम्मद सादिक़ सिद्दीकी ने प्रभावी प्रदर्शन करते हुए 3–3 विकेट झटके, जबकि अंकुश गुप्ता ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट हासिल किए।

153 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूथ कॉर्नर क्रिकेट क्लब की टीम ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 25.2 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 155 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम के लिए कप्तान बासुकीनाथ ने नाबाद 75 रन (81 गेंद, 10 चौके, 2 छक्के) की बेहतरीन पारी खेली, वहीं राकेश कुमार ने नाबाद 64 रन बनाकर उनका भरपूर साथ दिया।

शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए बासुकीनाथ को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। सोमवार यानी 9 फरवरी को यूनाइटेड क्रिकेट क्लब बनाम टीएबी क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले में अंपायर की भूमिका में नरेंद्र कुमार जबकि स्कोरर की जिम्मेदारी विवेक कुमार एवं गुलशन कुमार निभाएंगे।

इन्हें भी पढ़ें 

मेंस टी20 विश्व कप PREVIEW : इंग्लैंड का सामना नेपाल से
मेंस टी20 विश्व कप : फहीम अशरफ की विस्फोटक पारी
मेंस टी20 विश्व कप PREVIEW : श्रीलंका की नजरें जीत पर

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights