Wednesday, June 10, 2026
Home बिहारक्रिकेट पूर्वी चंपारण सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में न्यू स्टार क्रिकेट क्लब जीता

पूर्वी चंपारण सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में न्यू स्टार क्रिकेट क्लब जीता

महारानी जानकी सीसी ने हासिल की जीत

by Khel Dhaba
0 comment

मोतिहारी, 5 फरवरी। पूर्वी चंपारण जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित सत्यदेव प्रसाद चौधरी स्मृति सीनियर डिवीज़न जिला क्रिकेट लीग ग्रुप ए के तहत खेले गए मैचों में न्यू स्टार क्रिकेट क्लब और महारानी जानकी सीसी विजयी।

स्थानीय स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नेहरू क्रिकेट अकादमी की टीम कुणाल के 61 रन और कैफ के 14 रन की बदौलत 96 रन पर सिमट गई। न्यू स्टार क्रिकेट क्लब की ओर से सत्यम और रोहन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट झटके।

न्यू स्टार क्रिकेट क्लब की जीत

97 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यू स्टार क्रिकेट क्लब की टीम ने 6 विकेट से जीत दर्ज की। बल्लेबाजी में आदर्श राज ने नाबाद 36 रन और ईशान आर्यन ने नाबाद 25 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। नेहरू क्रिकेट अकादमी की ओर से कुणाल ने 2 विकेट लिए, जबकि हिमांशु और साहिद को 1-1 विकेट मिला।

मैन ऑफ द मैच

प्रायोजक एम एस स्पोर्ट्स, अरेराज एवं क्लासिक स्पोर्ट्स, मोतिहारी की ओर से सत्यम को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया। मैच में अंपायर की भूमिका मों नेसार और कुमार राज ने निभाई।

दूसरा मुकाबला

दूसरा मैच गांधी मैदान में चकिया क्रिकेट अकादमी और महारानी जानकी क्रिकेट क्लब, सुगौली के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चकिया क्रिकेट अकादमी की टीम 70 रन पर ऑलआउट हो गई। सुगौली की ओर से सरफराज ने 4 विकेट और अनमोल ने 3 विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी महारानी जानकी क्रिकेट क्लब, सुगौली की टीम ने 9 ओवर में बिना विकेट गंवाए जीत दर्ज कर ली। अनमोल ने 34 रन और नीलेश ने 21 रन बनाए। इस मुकाबले में अनमोल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। अंपायर की भूमिका वेद प्रकाश और तैयब हुसैन ने निभाई।

जानकारी

इसकी जानकारी मधुरेन्द्र सिंह, जिला क्रिकेट लीग प्रभारी ने दी। मौके पर प्रभाकर जायसवाल, बसंत कुमार, अमित कुमार सेन, विजय कुमार, रितेश श्रीवास्तव, रवि कुमार चुटुन, तैयब हुसैन, अय्याज अहमद, रवि राज, संत कुमार, सुबोध कुमार, विश्वनाथ प्रसाद सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.