आईसीसी अंडर-19 वनडे क्रिकेट विश्व कप 2026 का आयोजन 15 जनवरी से 6 फरवरी तक किया जाएगा। यह टूर्नामेंट खास इसलिए है क्योंकि पहली बार इसकी संयुक्त मेजबानी दो अफ्रीकी देश जिम्बाब्वे और नामीबिया कर रहे हैं। यह अंडर-19 वर्ल्ड कप का 16वां संस्करण होगा, जिसमें दुनिया की 16 सर्वश्रेष्ठ युवा टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी।
अंडर-19 वर्ल्ड कप को क्रिकेट का सबसे बड़ा युवा मंच माना जाता है। यही टूर्नामेंट भविष्य के अंतरराष्ट्रीय सितारों की नींव रखता है। विराट कोहली, केन विलियमसन, स्टीव स्मिथ, जो रूट, शुभमन गिल और ऋषभ पंत जैसे दिग्गज खिलाड़ी कभी इसी मंच से उभरे थे। 2026 संस्करण से भी कई नए नाम सामने आने की उम्मीद है।
कौन है डिफेंडिंग चैंपियन और किसका रहा है दबदबा?
पिछला अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 में खेला गया था, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में भारत को हराकर खिताब जीता था।
भारत अब तक सबसे ज्यादा 5 बार चैंपियन बना है।
ऑस्ट्रेलिया 4 बार खिताब जीत चुका है।
पाकिस्तान 2 बार चैंपियन रहा है।
इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश एक-एक बार ट्रॉफी उठा चुके हैं।
टूर्नामेंट का फॉर्मेट: कैसे बनेगा चैंपियन?
टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें चार ग्रुप में बांटा गया है।
ग्रुप स्टेज
चार ग्रुप: A, B, C और D
हर ग्रुप में 4 टीमें
प्रत्येक टीम ग्रुप स्टेज में 3 मैच खेलेगी
सुपर सिक्स में एंट्री
हर ग्रुप की टॉप-3 टीमें सुपर सिक्स में पहुंचेंगी
चौथे स्थान पर रहने वाली टीमें प्लेसमेंट मैच खेलेंगी
सुपर सिक्स का समीकरण
-
ग्रुप A + ग्रुप D की टॉप-3 टीमें मिलकर एक सुपर सिक्स ग्रुप बनाएंगी
-
ग्रुप B + ग्रुप C की टॉप-3 टीमें दूसरा सुपर सिक्स ग्रुप बनाएंगी
खास नियम यह है कि ग्रुप स्टेज में जिन टीमों को हराकर कोई टीम सुपर सिक्स में पहुंचती है, उनके खिलाफ मिले अंक आगे भी जोड़े जाएंगे।
नॉकआउट चरण
-
सुपर सिक्स के बाद सेमीफाइनल
-
सेमीफाइनल जीतने वाली टीमें फाइनल में भिड़ेंगी
कहां-कहां खेले जाएंगे मुकाबले?
इस टूर्नामेंट के लिए कुल 5 मैदान चुने गए हैं।
जिम्बाब्वे (25 मैच)
-
हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
-
तकाशिंगा स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
-
क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलवायो
नामीबिया (16 मैच)
-
नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक
-
हाई परफॉर्मेंस ओवल ग्राउंड, विंडहोक
सेमीफाइनल
-
3 फरवरी: क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलवायो
-
4 फरवरी: हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
फाइनल
-
6 फरवरी: हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
शेड्यूल: कब होंगे मैच?
-
ग्रुप स्टेज में कुल 24 मुकाबले
-
सभी मैच स्थानीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे
-
भारतीय समयानुसार दोपहर 1:00 बजे
टूर्नामेंट का पहला मैच 15 जनवरी को भारत बनाम यूएसए के बीच बुलवायो में खेला जाएगा। आईसीसी ने पूरे टूर्नामेंट का शेड्यूल पहले ही जारी कर दिया है।
ग्रुप A
ऑस्ट्रेलिया: ऑलिवर पीक (कप्तान), केसी बार्टन, नेडन कूराए, जेडन ड्रेपर, बेन गॉर्डन, स्टीवन होगन, थॉमस होगन, जॉन जेम्स, चार्ल्स लैचमंड, विल मलाज्चुक, नीतेश सैमुअल, हेडन शिलर, आर्यन शर्मा, विलियम बायरम, एलेक्स ली यंग।
आयरलैंड: ओली राइली (कप्तान), रूबेन विल्सन, एलेक्स आर्मस्ट्रॉन्ग, कैलम आर्मस्ट्रॉन्ग, मार्को बेत्स, सेबास्टियन डाइकस्ट्रा, थॉमस फोर्ड, सैमुअल हैस्लेट, एडम लेक्की, फेबिन मनोज, ल्यूक मरे, रॉबर्ट ओ’ब्रायन, फ्रेडी ओगिल्बी, जेम्स वेस्ट, ब्रूस व्हाली।
रिजर्व: पीटर ले रू, विलियम शील्ड्स।
जापान (संभावित): काजुमा काटो-स्टैफर्ड (कप्तान), चार्ल्स हारा-हिंजे, गैब्रियल हारा-हिंजे, मॉन्टगोमेरी हारा-हिंजे, कैइसी कोबायाशी-डॉगेट, टिमोथी मूर, स्कायलर नाकायामा-कुक, रयुकी ओज़ेकी, निहर परमार, निखिल पोल, चिहाया सेकीने, ह्यूगो तानी-केली, संदेव आर्यन वाडुगे, काई वॉल, टेलर वॉ।
श्रीलंका: विमथ दिनसारा (कप्तान), कवीजा गमेज, दिमन्था महासविथाना, विरान चामुदिथा, दुलनिथ सिगेरा, चामिका हीनटिगाला, आदम हिल्मी, चामारिंदु नेथसारा, सेथमिका सेनविरत्ना, कुगथास माथुलन, रसीथ निमसारा, विग्नेश्वरन आकाश, जीवंथ श्रीराम, सेनुजा वेकुनागोडा, मलिन्था सिल्वा।
ग्रुप B
बांग्लादेश: अजीजुल हकीम तमीम (कप्तान), जवाद अबरार, सामियुन बसीर रातुल, शेख परवेज जिबोन, रिजान हुसैन, शाहरिया अल आमिन, शादिन इस्लाम, मोहम्मद अब्दुल्लाह, फरीद हसन फैसल, कलाम सिद्दिकी अलीन, रिफात बेग, साद इस्लाम रजीन, अल फहद, शाहरियार अहमद, इकबाल हुसैन।
रिजर्व: अबदुर रहीम, देबाशीष सरकार देबा, रफी उजमान रफी, फरहान शाहरियार, फरजान अहमद अलिफ, संजीद मजुमदार, मोहम्मद सबुज।
भारत: आयुष म्हात्रे (कप्तान), आरएस अम्ब्रिश, कनिष्क चौहान, डी. दीपेश, मोहम्मद एनाान, एरॉन जॉर्ज, अभिग्यान कुंडू, किशन कुमार सिंह, विहान मल्होत्रा, उद्धव मोहन, हेनिल पटेल, खिलान ए. पटेल, हर्वंश सिंह, वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी।
न्यूजीलैंड: टॉम जोन्स (कप्तान), मारको एल्पे, ह्यूगो बोग, हैरी बर्न्स, मेसन क्लार्क, जैकब कॉटर, आर्यन मान, ब्रैंडन मैट्जोपोलोस, फ्लिन मोरी, स्नेहिथ रेड्डी, कैलम सैमसन, जसकरण संधू, सेल्विन संजय, हंटर शोर, ल्यूक हैरिसन।
यूएसए (संभावित): उत्कर्ष श्रीवास्तव (कप्तान), अदनित झाम्ब, शिव शनि, नितीश सूदिनी, अद्वैत कृष्णा, साहिर भाटिया, अर्जुन महेश, अमरिंदर गिल, सबरीश प्रसाद, आदित काप्पा, साहिल गर्ग, अमोघ रेड्डी अरेपल्ली, रित्विक अप्पिडी, रायान ताज, ऋषभ शिम्पी।
ग्रुप C
इंग्लैंड: थॉमस रू (कप्तान), फरहान अहमद, राल्फी अल्बर्ट, विल बेनिसन, बेन डॉकिन्स, कालेब फॉकनर, अली फारूक, एलेक्स फ्रेंच, एलेक्स ग्रीन, ल्यूक हैंड्स, मैनी लम्सडेन, बेन मेयेस, जेम्स मिन्टो, जो मूर्स, सेबेस्टियन मॉर्गन।
पाकिस्तान: फरहान यूसुफ (कप्तान), उस्मान खान, अब्दुल सुब्हान, अहमद हुसैन, अली हसन बलोच, अली रजा, दानियाल अली खान, हम्जा जहूर, हुजैफा अहसान, मोमिन कमर, मोहम्मद सैयाम, मोहम्मद शायन, नकाब शफीक, समीर मिन्हास, उमर जैब।
रिजर्व: अब्दुल कादिर, फरहानुल्लाह, हसन खान, इब्तिसम अजहर, मोहम्मद हुजैफा।
स्कॉटलैंड: थॉमस नाइट (कप्तान), फिनले कार्टर, मैक्स चैपलिन, जॉर्ज कटलर, रोरी ग्रांट, फिनले जोन्स, ओली जोन्स, ऑली पिलिंगर, ईथन रैमजी, थियो रॉबिन्सन, मनु सरस्वत, राम शर्मा, श्रेयस टेकले, श्लोक ठाकेर, जेक वुडहाउस।
जिम्बाब्वे: सिम्बाराशे मुद्जेंगर्रे (कप्तान), कियन ब्लिगनॉट, माइकल ब्लिगनॉट, लीरोय चिवाउला, तातेन्डा चिमुगोरो, ब्रेंडन सेंजेरे, नाथानियल हलाबंगाना, ताकुद्ज्वा मैकोनी, पनाशे मजाई, वेबस्टर मधीधी, शेल्टन मज्वितोरेरा, कुपाक्वाशे मुराडजी, ब्रैंडन एनडीवेनी, ध्रुव पटेल, बेनी जजे।
ग्रुप D
अफगानिस्तान: महबूब खान (कप्तान), खालिद अहमदजाई, उस्मान सदात, फैसल खान, उज़ैरुल्लाह नयाजई, अजीज मिया खिल, नजीफ अमीरी, खतीर स्तानिकजई, नूरिस्तानी, अब्दुल अजीज, सलाम खान, वहीद जादरान, जैतुल्लाह शाहीन, रोहुल्लाह अरब, हफीज जादरान।
रिजर्व: अकील खान, फहीम कासिमी, इजत नूर।
दक्षिण अफ्रीका: मुहम्मद बुलबुलिया (कप्तान), जे. जे. बासन, डेनियल बॉस्मन, कॉर्न बोथा, पॉल जेम्स, एनाती खित्शिनी तेम्बालेथु, माइकल क्रुइस्कैम्प, अदनान लगदीन, बयांदा माजोला, अरमान मनैक, बंदिले मभाथा, लेथाबो पहलामोहलाका, जेसन रोल्स, एनटानडोयेंकोसी सोनी, जॉरिख वान स्काल्क्वेक।
तंजानिया (संभावित): लक्ष बकरानिया (कप्तान), करीम कीसेटो, हमजा अली, खालिदी अमीरी, अब्दुलजाक मोहम्मदी, अयान शरीफ, ओमारी रमाधानी, डिलन ठकरार, अगस्टिनो म्वामेले, अली हाफिधी, एक्री पास्कल (विकेटकीपर), दर्शन जोबनपुत्रा, मोहम्मदी सिम्बा, रेमंड फ्रांसिस, अल्फ्रेड डेनियल।
वेस्टइंडीज: जोषुआ डॉर्न (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, शमार ऐपल, शक्वान बेल, जकारी कार्टर, तानेज फ्रांसिस, आर’जाई गिटेन्स, वितेल लॉव्स, माइका मैकेंजी, मैथ्यू मिलर, इस्राएल मॉर्टन, जकीम पोलार्ड, आदियन राचा, कुनाल तिलोखानी, जोनाथन वान लैंगे।
रिजर्व: ब्रेंडन बूडू, ताइरीक ब्रायन, एयरसिन्हो फॉन्टेन, देशॉन जेम्स।
पूरा मैच शेड्यूल
| तिथि | मैच | ग्रुप / चरण | स्थान | समय |
|---|---|---|---|---|
| 15 जनवरी, गुरुवार | USA बनाम भारत | ग्रुप A | क्वींस स्पोर्ट्स क्लब | 1:00 PM |
| 15 जनवरी, गुरुवार | ज़िम्बाब्वे बनाम स्कॉटलैंड | ग्रुप B | ताकाशिंगा स्पोर्ट्स क्लब | 1:00 PM |
| 15 जनवरी, गुरुवार | तंज़ानिया बनाम वेस्टइंडीज | ग्रुप D | एचपी ओवल, नामीबिया | 1:00 PM |
| 16 जनवरी, शुक्रवार | पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड | ग्रुप B | ताकाशिंगा स्पोर्ट्स क्लब | 1:00 PM |
| 16 जनवरी, शुक्रवार | ऑस्ट्रेलिया बनाम आयरलैंड | ग्रुप C | नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड | 1:00 PM |
| 16 जनवरी, शुक्रवार | अफगानिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका | ग्रुप D | एचपी ओवल, नामीबिया | 1:00 PM |
| 17 जनवरी, शनिवार | भारत बनाम बांग्लादेश | ग्रुप A | क्वींस स्पोर्ट्स क्लब | 1:00 PM |
| 17 जनवरी, शनिवार | जापान बनाम श्रीलंका | ग्रुप C | नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड | 1:00 PM |
| 18 जनवरी, रविवार | न्यूज़ीलैंड बनाम USA | ग्रुप A | क्वींस स्पोर्ट्स क्लब | 1:00 PM |
| 18 जनवरी, रविवार | इंग्लैंड बनाम ज़िम्बाब्वे | ग्रुप B | ताकाशिंगा स्पोर्ट्स क्लब | 1:00 PM |
| 18 जनवरी, रविवार | वेस्टइंडीज बनाम अफगानिस्तान | ग्रुप D | एचपी ओवल, नामीबिया | 1:00 PM |
| 19 जनवरी, सोमवार | पाकिस्तान बनाम स्कॉटलैंड | ग्रुप B | ताकाशिंगा स्पोर्ट्स क्लब | 1:00 PM |
| 19 जनवरी, सोमवार | श्रीलंका बनाम आयरलैंड | ग्रुप C | नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड | 1:00 PM |
| 19 जनवरी, सोमवार | दक्षिण अफ्रीका बनाम तंज़ानिया | ग्रुप D | एचपी ओवल, नामीबिया | 1:00 PM |
| 20 जनवरी, मंगलवार | बांग्लादेश बनाम न्यूज़ीलैंड | ग्रुप A | क्वींस स्पोर्ट्स क्लब | 1:00 PM |
| 20 जनवरी, मंगलवार | ऑस्ट्रेलिया बनाम जापान | ग्रुप C | नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड | 1:00 PM |
| 21 जनवरी, बुधवार | इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड | ग्रुप B | ताकाशिंगा स्पोर्ट्स क्लब | 1:00 PM |
| 21 जनवरी, बुधवार | अफगानिस्तान बनाम तंज़ानिया | ग्रुप D | एचपी ओवल, नामीबिया | 1:00 PM |
| 22 जनवरी, गुरुवार | ज़िम्बाब्वे बनाम पाकिस्तान | ग्रुप B | ताकाशिंगा स्पोर्ट्स क्लब | 1:00 PM |
| 22 जनवरी, गुरुवार | आयरलैंड बनाम जापान | ग्रुप C | नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड | 1:00 PM |
| 22 जनवरी, गुरुवार | वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका | ग्रुप D | एचपी ओवल, नामीबिया | 1:00 PM |
| 23 जनवरी, शुक्रवार | बांग्लादेश बनाम USA | ग्रुप A | ताकाशिंगा स्पोर्ट्स क्लब | 1:00 PM |
| 23 जनवरी, शुक्रवार | श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया | ग्रुप C | नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड | 1:00 PM |
| 24 जनवरी, शनिवार | भारत बनाम न्यूज़ीलैंड | ग्रुप A | क्वींस स्पोर्ट्स क्लब | 1:00 PM |
| 24 जनवरी, शनिवार | A4 बनाम D4 | वर्गीकरण मैच | एचपी ओवल, नामीबिया | 1:00 PM |
| 25 जनवरी, रविवार | A1 बनाम D3 | सुपर सिक्स ग्रुप 1 (AD) | नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड | 1:00 PM |
| 25 जनवरी, रविवार | D2 बनाम A3 | सुपर सिक्स ग्रुप 1 (AD) | एचपी ओवल, नामीबिया | 1:00 PM |
| 26 जनवरी, सोमवार | B4 बनाम C4 | वर्गीकरण मैच | हरारे स्पोर्ट्स क्लब | 1:00 PM |
| 26 जनवरी, सोमवार | C1 बनाम B2 | सुपर सिक्स ग्रुप 2 (BC) | क्वींस स्पोर्ट्स क्लब | 1:00 PM |
| 26 जनवरी, सोमवार | D1 बनाम A2 | सुपर सिक्स ग्रुप 1 (AD) | नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड | 1:00 PM |
| 27 जनवरी, मंगलवार | C2 बनाम B3 | सुपर सिक्स ग्रुप 2 (BC) | हरारे स्पोर्ट्स क्लब | 1:00 PM |
| 27 जनवरी, मंगलवार | C3 बनाम B1 | सुपर सिक्स ग्रुप 2 (BC) | क्वींस स्पोर्ट्स क्लब | 1:00 PM |
| 28 जनवरी, बुधवार | A1 बनाम D2 | सुपर सिक्स ग्रुप 1 (AD) | हरारे स्पोर्ट्स क्लब | 1:00 PM |
| 29 जनवरी, गुरुवार | D3 बनाम A2 | सुपर सिक्स ग्रुप 1 (AD) | क्वींस स्पोर्ट्स क्लब | 1:00 PM |
| 30 जनवरी, शुक्रवार | D1 बनाम A3 | सुपर सिक्स ग्रुप 1 (AD) | हरारे स्पोर्ट्स क्लब | 1:00 PM |
| 30 जनवरी, शुक्रवार | B3 बनाम C1 | सुपर सिक्स ग्रुप 2 (BC) | क्वींस स्पोर्ट्स क्लब | 1:00 PM |
| 31 जनवरी, शनिवार | B2 बनाम C3 | सुपर सिक्स ग्रुप 2 (BC) | हरारे स्पोर्ट्स क्लब | 1:00 PM |
| 1 फरवरी, रविवार | B1 बनाम C2 | सुपर सिक्स ग्रुप 2 (BC) | क्वींस स्पोर्ट्स क्लब | 1:00 PM |
| 3 फरवरी, मंगलवार | सेमीफाइनल 1 | सेमीफाइनल | क्वींस स्पोर्ट्स क्लब | 1:00 PM |
| 4 फरवरी, बुधवार | सेमीफाइनल 2 | सेमीफाइनल | हरारे स्पोर्ट्स क्लब | 1:00 PM |
| 4 फरवरी, बुधवार | रिज़र्व डे | सेमीफाइनल | क्वींस स्पोर्ट्स क्लब | 1:00 PM |
| 5 फरवरी, गुरुवार | रिज़र्व डे | सेमीफाइनल | हरारे स्पोर्ट्स क्लब | 1:00 PM |
| 6 फरवरी, शुक्रवार | फाइनल | फाइनल | हरारे स्पोर्ट्स क्लब | 1:00 PM |
| 7 फरवरी, शनिवार | रिज़र्व डे | फाइनल | हरारे स्पोर्ट्स क्लब | 1:00 PM |