Friday, April 17, 2026
Home बिहारक्रिकेट पश्चिमी चंपारण जिला क्रिकेट लीग में अर्जुना और मोनार्क क्लब जीते

पश्चिमी चंपारण जिला क्रिकेट लीग में अर्जुना और मोनार्क क्लब जीते

भारत क्रिकेट क्लब और शिवांश क्रिकेट क्लब हारे

by Khel Dhaba
0 comment

पश्चिमी चंपारण, 11 जनवरी: आज पश्चिमी चंपारण जिला क्रिकेट लीग के दो रोमांचक मुकाबले खेले गए, जिसमें अर्जुना क्रिकेट क्लब ने भारत क्रिकेट क्लब को 8 विकेट से और मोनार्क क्रिकेट क्लब ने शिवांश क्रिकेट क्लब को 203 रन से हराया।

भारत क्रिकेट क्लब बनाम अर्जुना क्रिकेट क्लब

पहले मुकाबले में भारत क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि टीम अच्छी शुरुआत नहीं कर पाई और पूरी टीम 78 रन पर ऑल आउट हो गई। इस पारी में आदित्य कुमार ने 27 रन की सर्वाधिक पारी खेली।

अर्जुना क्रिकेट क्लब की तरफ से बिलाल ने 7 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट और प्रभात ने 5.4 ओवर में 11 रन देकर 3 विकेट झटके।

जवाब में खेलने उतरी अर्जुना क्रिकेट क्लब ने 2 विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया। उज्ज्वल पांडेय ने 39 गेंदों पर 35 रन की पारी खेली, वहीं आदित्य सिंह ने 24 गेंदों पर 36 रन बनाए। इस शानदार गेंदबाजी और बल्लेबाजी प्रदर्शन के लिए इस मैच का मैन ऑफ द मैच बिलाल चुना गया।

मोनार्क क्रिकेट क्लब बनाम शिवांश क्रिकेट क्लब

दूसरे मुकाबले में मोनार्क क्रिकेट क्लब ने शिवांश क्रिकेट क्लब के खिलाफ 284 रन का विशाल स्कोर बनाया। टॉस जीतकर शिवांश क्रिकेट क्लब ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

मोनार्क की बल्लेबाजी में ओम कुमार सिंह ने 60 गेंदों पर 113 रन की शतकीय पारी खेली। इसके अलावा दिनेश ने 37 गेंदों पर 28 रन और कैफ ने 24 गेंदों पर 36 रन बनाए।

शिवांश क्रिकेट क्लब की तरफ से नीरज ने 5 ओवर में 45 रन देकर 4 विकेट लिए, जबकि संजीव और धनंजय ने 2-2 विकेट झटके।

जवाब में उतरी शिवांश क्रिकेट क्लब पूरी टीम 26.4 ओवर में 73 रन पर ऑल आउट हो गई। मोनार्क की तरफ से अखलख ने 8 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट लिए, राशिद ने 2, और आकाश व जसवीर ने 2-2 विकेट लिए। इस प्रकार मोनार्क क्रिकेट क्लब ने 203 रन से जीत दर्ज की। इस मैच के मैन ऑफ द मैच ओम कुमार सिंह रहे।

सोमवार यानी 12 जनवरी के मैचों की जानकारी

परसौनी क्रिकेट क्लब बनाम पुलिस लाइन क्रिकेट क्लब
S Y क्रिकेट क्लब बनाम मोनार्क क्रिकेट क्लब

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights