Monday, February 23, 2026
Home बिहारक्रिकेट कैमूर जिला जूनियर क्रिकेट लीग : विजन यूथ और कैमूर सीए जीते

कैमूर जिला जूनियर क्रिकेट लीग : विजन यूथ और कैमूर सीए जीते

मेंटोर सीए और कुदरा क्रिकेट क्लब की टीमें हारीं

by Khel Dhaba
0 comment

भभुआ/मोहनियां, 7 जनवरी। कैमूर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित और द मॉडर्न स्कूल द्वारा प्रायोजित क्रिकेटर नितिश पटेल स्मृति जूनियर क्रिकेट लीग में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। जगजीवन स्टेडियम, भभुआ और महाराणा प्रताप कॉलेज स्टेडियम, मोहनियां में खेले गए मैचों में विजन युथ क्रिकेट एकेडमी और कैमूर क्रिकेट एकेडमी ने अपने विरोधियों को हराकर जीत हासिल की।


विजन यूथ क्रिकेट एकेडमी ने मेंटोर सीए को 5 विकेट से हराया

जगजीवन स्टेडियम में खेले गए 29वें मैच में विजन यूथ सीए ने मेंटोर सीए के खिलाफ 5 विकेट से जीत दर्ज की। सुबह मेंटोर सीए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 23.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 136 रन बनाए। तन्मय श्रीवास्तव ने 37 रन, शिवम सिंह 34 रन और राहुल सिंह ने 26 रन का योगदान दिया।

विजन यूथ सीए की गेंदबाजी बेहतरीन रही। सुधांशु रंजन ने 4 विकेट लिए, अंकित कुमार ने 3 विकेट झटके और आदित्य कुमार व इकबाल अहमद ने 1-1 विकेट लिए।

139 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए विजन यूथ सीए ने 27.4 ओवर में 5 विकेट खोकर जीत हासिल की। राशिद अहमद ने 62 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। मनीष ने 30 और कृष राज ने 20 रन बनाए।

प्लेयर ऑफ द मैच: सुधांशु रंजन
अंपायर: आशिफ अहमद व अंशू आर्या
स्कोरर: सौरव कुमार


कैमूर क्रिकेट एकेडमी ने कुदरा क्रिकेट क्लब को अंतिम ओवर में हराया

महाराणा प्रताप कॉलेज स्टेडियम, मोहनियां में खेले गए 30वें मैच में कैमूर क्रिकेट एकेडमी ने कुदरा क्रिकेट क्लब को 2 विकेट से हराया। कुदरा सीसी ने 24.4 ओवर में 164 रन बनाए। अमित पाठक ने 34 रन और मृत्यंजय कुमार ने 24 रन का योगदान दिया।

कैमूर सीए ने लक्ष्य का पीछा करते हुए अंतिम ओवर में 8 विकेट खोकर 166 रन बनाकर रोमांचक जीत दर्ज की। भव्य पाराशर ने 62 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। अभिषेक ने 28 नाबाद रन, जबकि राहुल सिंह और सूरज कुमार ने 16-16 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।

प्लेयर ऑफ द मैच: राहुल सिंह व भव्य पाराशर (संयुक्त)
अंपायर: रविशंकर वर्मा व निकेश मौर्या
स्कोरर: विजय सिंह


आगामी मुकाबला

गुरुवार को जगजीवन स्टेडियम, भभुआ में कुदरा क्रिकेट क्लब का सामना विजन क्रिकेट क्लब से होगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights