Saturday, June 6, 2026
Home बिहारक्रिकेट कैमूर जिला जूनियर क्रिकेट लीग: विजन और साईं भारती की शानदार जीत

कैमूर जिला जूनियर क्रिकेट लीग: विजन और साईं भारती की शानदार जीत

सिद्धार्थ और ओम यादव की अर्धशतकीय पारियां, अंश अरमान की घातक गेंदबाजी

by Khel Dhaba
0 comment

भभुआ/मोहनियां, 2 जनवरी। कैमूर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित एवं द मॉडर्न स्कूल द्वारा प्रायोजित क्रिकेटर नितिश पटेल स्मृति जूनियर क्रिकेट लीग में शुक्रवार को खेले गए मुकाबलों में विजन क्रिकेट एकेडमी और साईं भारती क्रिकेट क्लब ने शानदार जीत दर्ज की।

विजन क्रिकेट एकेडमी की 53 रन से जीत

लीग का 21वां मुकाबला जगजीवन स्टेडियम, भभुआ में विजन क्रिकेट एकेडमी और विजन क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। टॉस जीतकर विजन क्रिकेट क्लब ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए विजन क्रिकेट एकेडमी ने 30 ओवर में 8 विकेट खोकर 207 रन बनाए।

विजन सीए की ओर से सिद्धार्थ कुमार ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए शानदार 73 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा विकास (33 रन), अभिनंदन (32 रन), अनमोल और सोहित (12-12 रन) ने उपयोगी योगदान दिया।
विजन सीसी की ओर से गेंदबाजी में कृष और अयान ने 3-3 विकेट, जबकि आदित्य प्रताप ने 1 विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी विजन क्रिकेट क्लब की टीम पूरे 30 ओवर खेलकर 6 विकेट पर 154 रन ही बना सकी।
टीम की ओर से अर्सलान खान ने संघर्षपूर्ण अर्धशतक लगाते हुए 52 रन बनाए। वहीं सुधांशु (29 रन), अंशू और कृष्णा कुमार (15-15 रन) तथा अयान सिंह (12 रन) ने योगदान दिया।
विजन सीए की ओर से अंश अरमान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट, जबकि प्रियांशु और सिद्धार्थ ने 1-1 विकेट झटके।

शानदार बल्लेबाजी के लिए सिद्धार्थ कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार पूर्व खिलाड़ी एवं सब-इंस्पेक्टर अनिल दास ने प्रदान किया।
मैच में अंपायरिंग अभिमन्यु सिंह और आर्यन पटेल, जबकि स्कोरिंग सौरव कुमार ने की। इस अवसर पर संघ सचिव अजय कुमार सिंह, वरीय खिलाड़ी रवि सिंह, जूनियर चयन समिति सदस्य भानू पटेल सहित बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

साईं भारती क्रिकेट क्लब की 116 रन से एकतरफा जीत

लीग का 22वां मुकाबला महाराणा प्रताप कॉलेज स्टेडियम, मोहनियां में विनर क्रिकेट क्लब और साईं भारती क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया।
टॉस जीतकर साईं भारती सीसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में 5 विकेट पर 265 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

साईं भारती की ओर से ओम यादव ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 45 गेंदों में 80 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली।
इसके अलावा अजित यादव (36), निहाल गुप्ता (35), राज तिवारी (34) और पियूष तिवारी (23) ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
विनर सीसी की ओर से सत्यम यादव ने 2 विकेट तथा मंजीत और अथर्व ने 1-1 विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए विनर क्रिकेट क्लब की टीम 30 ओवर में 9 विकेट खोकर 149 रन ही बना सकी।
टीम की ओर से नीरज कुमार (45 रन), आदर्श पांडेय (30 रन), अर्श (14 रन) और अभय कुमार (10 रन) ने संघर्ष किया।
साईं भारती की ओर से यश राय, विजय कुमार और उत्कर्ष राय ने 2-2 विकेट, जबकि शाहनवाज और राज ने 1-1 विकेट झटके।

शानदार बल्लेबाजी के लिए ओम यादव को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जिला टूर्नामेंट समिति सदस्य रविशंकर वर्मा ने प्रदान किया।
मैच में अंपायरिंग अजय सिंह और शेषनाथ मौर्य, जबकि स्कोरिंग विजय सिंह ने की। इस दौरान पूर्व उपाध्यक्ष संजय सिंह प्रेमी, टूर्नामेंट समिति सदस्य श्याम सुंदर जायसवाल सहित कई खिलाड़ी और दर्शक उपस्थित रहे।

3 जनवरी के मुकाबले

जगजीवन स्टेडियम, भभुआ में मेंटोर क्रिकेट एकेडमी बनाम कैमूर यूथ क्रिकेट क्लब

एमपी कॉलेज स्टेडियम, मोहनियां में साईं भारती क्रिकेट क्लब बनाम रॉयल क्रिकेट क्लब
के बीच मुकाबले खेले जाएंगे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.