Saturday, June 13, 2026
Home बिहारक्रिकेट कैमूर जिला जूनियर क्रिकेट लीग में रॉयल सीसी की बंपर जीत

कैमूर जिला जूनियर क्रिकेट लीग में रॉयल सीसी की बंपर जीत

विनर क्रिकेट क्लब को 230 रन से हराया

by Khel Dhaba
0 comment

भभुआ, 21 दिसंबर। कैमूर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित व द मॉडर्न स्कूल द्वारा प्रायोजित नीतीश पटेल स्मृति कैमूर जिला जूनियर क्रिकेट लीग के अंतर्गत रविवार यानी 21 दिसंबर को खेले गए मैच में रॉयल क्रिकेट क्लब, रामगढ़ ने जीत हासिल की।

महाराणा प्रताप कॉलेज स्टेडियम, मोहनियां में खेले गए मैच में रॉयल क्रिकेट क्लब,रामगढ़ ने विनर क्रिकेट क्लब, मोहनियां को 230 रन के भारी अंतर से पराजित किया।

रॉयल सीसी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल टीम के कप्तान भोलू पांडेय के शानदार दोहरे शतक और विकेटकीपर बल्लेबाज विराट सिंह के अर्धशतक की बदौलत निर्धारित 35 ओवर में 6 विकेट खोकर 340 रन का विशाल स्कोर बनाया। इन दोनों के अलावा शक्ति 20 और ओमप्रकाश ने 14 रन की पारी खेली। विनर सीसी की ओर से मंजीत, अथर्व, सत्यम और विक्रांत ने 1-1 विकेट लिए।

विनर सी सी की टीम 340 रनों के विशाल लक्ष्य को लेकर बल्लेबाजी के लिए उतरी और 30 ओवर में 110 रन बना कर आल आउट हो गई जिसमें अर्श ने 38 रन, ओम रंजन 22 और अंश ने 13 रन बनाए। रॉयल की ओर से गिरीश गिरी, प्रांजल व विशाल ने 2-2 विकेट और अमितेश,पीयूष व प्रियांशु ने 1-1 विकेट प्राप्त किए।

रॉयल सी सी के कप्तान भोलू पांडेय को शानदार शतक के लिए मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी की ट्रॉफी संघ के पूर्व उपाध्यक्ष संजय सिंह ‘प्रेमी’ ने प्रदान किया। मैच में अंपायरिंग रविशंकर वर्मा व अजय कुमार सिंह तथा स्कोरिंग विक्रांत सिंह ने किया।
सोमवार को महाराणा प्रताप कॉलेज, मोहनियां के स्टेडियम में कुदरा क्रिकेट क्लब का मुकाबला आरबीएस क्रिकेट क्लब के बीच होगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.