Monday, June 15, 2026
Home Latest महिला एशिया कप हॉकी में भारत की पहली हार

महिला एशिया कप हॉकी में भारत की पहली हार

चीन ने 4-1 से दी शिकस्त

by Khel Dhaba
0 comment

हांगझोउ, 11 सितंबर। भारतीय महिला हॉकी टीम को महिला एशिया कप 2025 में पहली हार का सामना करना पड़ा। सुपर-4 चरण के मुकाबले में मेजबान चीन ने भारत को 4-1 से हराकर बड़ा झटका दिया।

भारत के लिए एकमात्र गोल मुमताज खान ने 39वें मिनट में किया। चीन की ओर से झोउ मेइरोंग (चौथा और 56वां मिनट), चेन यांग (31वां मिनट) और तान जिनझुयांग (49वां मिनट) ने गोल दागे।

पूल चरण में भारत अपराजेय रहा था। उसने थाईलैंड और सिंगापुर को हराया जबकि जापान से ड्रॉ खेला था। सुपर-4 के पहले मैच में टीम ने कोरिया को 4–2 से पराजित किया था। अब भारत को फाइनल की राह आसान बनाने के लिए शुक्रवार को जापान के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी।

फाइनल मुकाबला 14 सितंबर को खेला जाएगा और खिताब जीतने वाली टीम को सीधे महिला हॉकी विश्व कप 2026 (बेल्जियम और नीदरलैंड) में प्रवेश मिलेगा।

भारतीय टीम इस मैच में मौकों को भुनाने में नाकाम रही। उसे तीन पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन एक भी गोल में नहीं बदल सकी। चीन ने शुरुआती बढ़त चौथे मिनट में मेइरोंग के गोल से हासिल की। भारत को 10वें और 27वें मिनट में मौके मिले लेकिन चीनी डिफेंस ने उन्हें नाकाम कर दिया। तीसरे क्वार्टर में यांग ने गोल कर भारत पर दबाव बढ़ा दिया।

हालांकि मुमताज खान ने बैकहैंड शॉट से शानदार गोल कर उम्मीद जगाई, लेकिन इसके बाद चीन ने लगातार जवाबी हमले किए और 56वें मिनट तक मुकाबले को पूरी तरह अपने नाम कर लिया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.