Sunday, May 31, 2026
Home बिहारअन्य स्कूल क्रिकेट लीग के आयोजन अध्यक्ष विजय शर्मा को मातृ शोक

स्कूल क्रिकेट लीग के आयोजन अध्यक्ष विजय शर्मा को मातृ शोक

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 31 जुलाई। स्कूल क्रिकेट लीग के आयोजन अध्यक्ष सह टर्निंग प्वायंट के निदेशक विजय शर्मा की माताजी मंजू देवी अब इस दुनिया में नहीं रही। उनका 67 वर्ष की उम्र में स्वर्गावास हो गया। वे अपने पीछे पूरा हंसता-खेलता परिवार छोड़ कर गई है।
मंजू देवी के निधन पर स्कूल क्रिकेट लीग के संरक्षक सह कासा पिकोला रेस्टूरेंट के एमडी राजेश शर्मा, माई कैरियर व्यू के एमडी सुनील कुमार सिंह, सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के संस्थापक संतोष तिवारी, महासचिव नवीन कुमार, स्कूल क्रिकेट लीग के फ्रेंचाइजी टीमों के पदाधिकारियों समेत खेल व शिक्षा जगत के कई गणमान्य व्यक्तियों ने शोक व्यक्त किया है। सबों ने कहा कि हमारी ईश्वर से यही प्रार्थना है कि स्व. मंजू देवी के परिवार को इस दुख की घड़ी को सहने की शक्ति प्रदान करें।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.