पटना, 24 जुलाई। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा अपने घरेलू टूर्नामेंट के अंतर्गत बीसीए सीनियर मेंस ट्रॉफी वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस टूर्नामेंट का खिताब गोपालगंज ने जीता। गोपालगंज ने राजधानी पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में कटिहार को 141 रन से हरा कर जीता। इसके पहले सेमीफाइनल में कटिहार ने नालंदा को 6 विकेट और गोपालगंज ने भागलपुर को भी 4 विकेट से हरा कर फाइनल में प्रवेश किया था।
इसके पहले क्वार्टरफाइनल में गोपालगंज ने पटना को 4 विकेट, कटिहार ने कैमूर को 29 रन, भागलपुर ने बेगसूराय को 54 रन और नालंदा ने सीतामढ़ी को 7 विकेट से हरा कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था।
वेस्टर्न जोन से गोपालगंज, शाहाबाद जोन ने कैमूर, सीमांचल जोन ने कटिहार, अंगिका जोन से भागलपुर, मिथिला जोन से सीतामढ़ी, सेंट्रल जोन से बेगूसराय, पाटलिपुत्र जोन से पटना और मगध जोन से नालंदा ने क्वार्टरफाइनल का टिकट पाया था।
इस आलेख में देखिए इस टूर्नामेंट के टॉप-100 बॉलरों का लिस्ट। कैमूर के धनेश चौहान इसमें टॉप पर चल रहे हैं। बिहार सीनियर टीम के सदस्य गोपालगंज के सचिन कुमार सिंह दूसरे नंबर पर हैं। धनेश चौहान ने लीग मैच के दौरान औरंगाबाद के खिलाफ तो तहलका मचा दिया था। दस में से 8 विकेट अपने नाम किये थे मात्र 28 रन देकर।
तो आइए देखिए बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के टॉप-100 बॉलरों की सूची
गेंदबाजों की सूची (नीले रंग की थीम में)
