Wednesday, March 18, 2026
Home बिहार Bihar State Senior FIDE Rating Chess में पटना के विजय टॉप पर

Bihar State Senior FIDE Rating Chess में पटना के विजय टॉप पर

विपुल सुभाषी समेत चार खिलाड़ी दूसरे नंबर पर

by Khel Dhaba
0 comment

बरबीघा (शेखपुरा), 3 जून। अखिल बिहार शतरंज संघ के तत्वावधान में स्थानीय संत मैरी इंग्लिश स्कूल में चल रही बिहार राज्य सीनियर फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता के पांचवें चक्र की समाप्ति के पश्चात पटना के विजय कुमार पांच अंको के साथ अकेले शीर्ष पर चल रहे हैं। वहीं साढ़े चार अंको के साथ विपल सुभाषी, आशुतोष, देवव्रत सिंह एवं राहुल कुमार संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर चल रहे हैं। मंगलवार यानी 3 जून को पांचवे चक्र में शीर्ष बोर्ड खेल रहे विपल सुभाषी एवं आशुतोष कुमार के बीच खेली गई बाजी 48 चालों के बाद अनिर्णीत समाप्त हुई। क्वीन्स इंडियन डिफेंस के फिञ्चित्तो सिस्टम से खेली गई यह बाजी रुक पॉन एंडिंग में परिणाम निकलता न देख आपसी सहमति से ड्रॉ में परिणत हुआ।

दो नम्बर बोर्ड पर पटना के विजय ने छपरा के प्रेम को सफेद मोहरों से खेलते हुए पर्क के खेल में पराजित किया।   हालांकि इस खेल में दोनों खिलाड़ियों ने रुक बिशप के समन्वय का बेहतरीन खेल दिखाया जिसमे अंततः 68 वें चाल में विजय ने अपने प्यादे से दबाव बनाकर प्रेम को गलती करने पर मजबूर कर दिया और इस तरह अंत के खेल में मोहरा के साथ खेल भी गंवा बैठे।  

बोर्ड नम्बर तीन और चार पर साढ़े तीन अंको के साथ खेल रहे राहुल और देवब्रत ने क्रमशः तबशिर आलम एवं किशन कुमार को पराजित कर संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर अपनी अग्रता बनाये रखी। प्रतियोगिता में अपना एक मैच गंवा बैठी मरियम ने आज पांचवे चक्र में शिवप्रिय भारद्वाज को पराजित कर पुनः अपनी लय में लौट आयी।  

शीर्ष बोर्ड पर खेले गए मुकाबलों के परिणाम इस तरह रहे-

विजय कुमार (5) ने प्रेम कुमार (4), राहुल कुमार (4.5) ने तबशिर आलम (3.5), देवब्रत सिंह (4.5) ने किशन कुमार (3), मरियम फ़ातिमा (4) ने शिव प्रिय भारद्वाज (3), रूपेश रामचंद्र (4) ने अव्यय शर्मा (3), सुशील सिन्हा (4) ने यशु यशश्वी (3), अर्थ भारद्वाज (4) ने हिमांशु हर्ष (3) को पराजित किया। आशुतोष कुमार (4.5) बनाम विपल सुभाषी (4.5), आलोक प्रियदर्शी (3.5) बनाम पीयूष कुमार सिंह (3.5), देवांश केशरी (3.5) बनाम वाई पी श्रीवास्तव (3.5) बाजी ड्रॉ रही।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights