Thursday, June 11, 2026
Home बिहारटेबुल टेनिस सहरसा में 70वीं बिहार राज्य अंतर जिला Table Tennis प्रतियोगिता 21 दिसंबर से

सहरसा में 70वीं बिहार राज्य अंतर जिला Table Tennis प्रतियोगिता 21 दिसंबर से

by Khel Dhaba
0 comment
22nd Jharkhand State Table Tennis Championship

पटना, 20 दिसंबर। बिहार टेबुल टेनिस संघ के तत्वावधान में सहरसा जिला टेबुल टेनिस संघ की मेजबानी में पूर्व खेल पदाधिकारी रविंद्र नारायण सिंह की स्मृति में  आगामी 21 से 25 दिसंबर तक सहरसा के खेल भवन में 70वीं बिहार राज्य अंतर जिला टेबुल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन आयोजन किया जायेगा। यह जानकारी बिहार टेबुल टेनिस संघ के अध्यक्ष अरविन्द कुमार सिंह एवं सचिव राजीव रत्न सिंह ने संयुक्त रूप से दी।

इन दोनों ने बताया कि प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन सहरसा के जिलाधिकारी वैभव चौधरी (आईएएस) करेंगे। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक हिमांशु (आईपीएस), उपविकास आयुक्त संजय कुमार निराला, जिला खेल पदाधिकारी व अनुमंडलाधिकारी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

आयोजन समिति के अध्यक्ष विवेक विशाल ने कहा कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी बिहार के लगभग 20 जिलों से छह आयु वर्ग के खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में शिरकत करेंगे।

 सहरसा जिला टेबुल टेनिस संघ के उपाध्यक्ष उमर उमर हयात गुड्डू ने कहा कि सभी खिलाड़ियों के रहने के लिए सहरसा के विभिन्न होटलों में व्यवस्था की गई है। सहरसा में इस तरह का आयोजन होना गर्व की बात है।

आयोजन समिति के सचिव रोशन सिंह धोनी, सैयद समी अहमद, विप्लव रंजन,, राणा रंजन सिंह, विशाल कुमार झा, श्वेतांबर कुमार गोलू, कुमार रुपेश, दीपक कुमार, नीतीश मिश्रा ,वीरेंद्र कुमार ,सूरज गुप्ता ,अरुण भारती आदि इस खेल को सफल बनाने में जोर-जोर से लगे हुए है ।

सभी लोगों ने कहा की सभी प्रकार की तैयारी पूरी की जा चुकी है। इस तरह का आयोजन सहरसा के खेल को आगे बढ़ाने में मिल का पत्थर साबित हो रहा है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.