Friday, June 12, 2026
Home बिहारक्रिकेट Bihar Cricket : हूजुर हम सबों को U-19 वीमेंस वनडे टीम के कैंप में शामिल करने का आदेश दो

Bihar Cricket : हूजुर हम सबों को U-19 वीमेंस वनडे टीम के कैंप में शामिल करने का आदेश दो

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 21 जुलाई। पिछले सत्र में बिहार अंडर-15 वीमेंस क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व करने वाली खिलाड़ियों में कईयों प्लेयरों का एक साल बर्वाद होने वाला है। यह संकट उन पर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) उस फरमान से है जिसमें कहा जा रहा है कि आपका आधार कार्ड के अनुसार भले ही अंडर-15 के अंदर उम्र है पर पिछले वर्ष हुए मेडिकल टेस्ट के अनुसार इस वर्ष ये प्लेयर अंडर-15 का टूर्नामेंट खेलने से वंचित रह गईं।

सबसे मेजदार बात यह है कि इन प्लेयरों ने बीसीए द्वारा आयोजित अंडर-15 वीमेंस टूर्नामेंट में हिस्सा लिया और उसके बाद इस फरमान को सुनाया गया। अगर इन प्लेयरों को इसकी जानकारी पहले दे दी गई होती तो यह सभी खिलाड़ी इसके ऊपर के फॉरमेट में अपना हाथ आजमाते।

इन सभी प्लेयरों को अंडर-19 टी20 फॉर्मेट की टीम भेजने के समय तो प्रोमोट कर कैंप में नहीं रखा गया। अब इन प्लेयरों की निगाहें वनडे के लिए अंडर-19 वीमेंस बिहार टीम गठन के लिए लगने वाले में कैंप पर टिकी हैं।

ये सभी प्लेयर और इनके गार्जियनों ने बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के कार्यालय में इसकी गुहार भी लगाई है पर वहां से अभी तक सकारात्मक जवाब नहीं मिला है। सकारात्मक जवाब नहीं मिलने के कारण प्लेयरों के साथ-साथ इनके गार्जियनों की चिंता बढ़ती जा रही है।

इन सबों का कहना है कि उम्र सीमा पार करने की जानकारी अगर हमें पहले दे दी जाती तो हम दूसरे फॉर्मेट में हाथ आजमाते पर लगता है एक साल हम सबों का बर्बाद ही हो जायेगा। इन सबों की निगाहें बीसीए के नोटिफिकेशन पर टिकीं है, शायद बीसीए का प्रबंधन सही निर्णय ले।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.