Saturday, June 13, 2026
Home बिहारक्रिकेट शिवहर जिला क्रिकेट लीग में पिपराही के अफजल का जलवा

शिवहर जिला क्रिकेट लीग में पिपराही के अफजल का जलवा

by Khel Dhaba
0 comment

शिवहर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित आशुतोष नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग 2024-25 सीनियर डिवीजन के 15वें मुकाबले में पिपराही क्रिकेट क्लब ने रॉयल क्रिकेट क्लब को 5 विकेट से हराया। यह ग्रुप सी का तीसरा मुकाबला था। विजेता टीम के अफजल को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

टॉस जीतकर रॉयल टाइगर क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए 29.2 ओवर में 10 विकेट पर 114 रनों का स्कोर खङा किया। आरोह जायसवाल ने 36 रनों की पारी खेली। पिपराही क्रिकेट क्लब के अफजल सिद्दीकी ने 4, ओंकार उत्सव ने 2, कुमार जयवर्धन ने, शिवांश और बी कृष्णा ने 1-1 विकेट लिया।

जीत के लिए 115 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पिपराही क्रिकेट क्लब ने आज का यह मैच 5 विकेट से जीत कर प्वाइंट टेबल में 2 अंक हासिल किया। पिपराही क्रिकेट क्लब की तरफ से बी कृष्णा ने अर्धशतकीय पारी खेलते हुए 55 गेंदों पर 57 रनों की शानदार पारी खेली।

पिपराही क्रिकेट क्लब के अफजल सिद्दीकी (7 ओवर, 2 मेडेन, 13 रन, 4 विकेट ) को आज के मैच का मैन ऑफ द मैच चुना गया। यह पुरस्कार जिला क्रिकेट संघ के पूर्व क्रिकेटरद्वय उपेन्द्र राय एवं राजेश कुमार द्वारा दिया गया।

16 दिसंबर को जिला क्रिकेट लीग का 16वां मैच इलेवन स्टार क्रिकेट क्लब और पिपराही क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा।

मैच में अंपायरिंग संजय श्रीवास्तव और मो जहांगीर द्वारा किया गया, जबकि स्कोरिंग पुष्प शेखर एवं अभय द्वारा किया गया। आज के मैच के दौरान संघ के जिला क्रिकेट संध के सचिव नवीन कुमार के अलावा अन्य पदाधिकारीगण, अनिल झा, सुरेश सिंह, अजीत कुमार, प्रशांत कुमार इत्यादि उपस्थित रहे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.