Thursday, June 11, 2026
Home बिहारक्रिकेट बीसीए करायेगा Bihar Rural League, इन खिलाड़ियों के खेलने पर बैन, इन्हें मिलेगा मौका

बीसीए करायेगा Bihar Rural League, इन खिलाड़ियों के खेलने पर बैन, इन्हें मिलेगा मौका

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 13 दिसंबर । बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) ने बिहार में क्रिकेट के विकास की कड़ी में 13 दिसंबर को एक नया अध्याय जोड़ा। यह विकास की कड़ी है प्रतिभाओं को खोजना।

इस प्रतिभा खोज अभियान के तहत बीसीए बिहार के ग्रामीण स्तर तक पहुंचेगा और इसके लिए आयोजित करने जा रहा है बिहार रुरल लीग। इसकी आधिकारिक घोषणा शुक्रवार को बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी, बिहार रूरल लीग के चेयरमैन सरफराज हुसैन और संयोजक राजेश कुमार बैठा ने की। संवाददाता सम्मेलन के दौरान बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के मुख्य प्रवक्ता संजीव कुमार मिश्र समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

कौन खिलाड़ी खेलेंगे इसमें

इस लीग में वैसे ही खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं जो अभी तक बिहार क्रिकेट संघ या उसके जिला यूनिट या जिला यूनिट के किसी क्लब से निबंधित नहीं है।

यानी कुल मिला कर आपने बिहार क्रिकेट संघ या उसके जिला द्वारा आयोजित होने वाले घरेलू क्रिकेट में हिस्सा नहीं लिया।

इन सबों से अगर आप परे हैं तो आपको अपना जलवा बिखेरने का एक बेहतर मौका मिलेगा रुरल प्रीमियर लीग में।

क्या होगा इस आयोजन का प्रारुप

बिहार के 38 जिलों में सेलेक्शन ट्रायल के आधार पर 16-16 टीमों का गठन किया जायेगा। टीम गठन के लिए सेलेक्शन ट्रायल लिया जायेगा। इसके बाद हर जिला के अंदर नॉकआउट टूर्नामेंट होंगे। इस टूर्नामेंट के आधार पर जिला टीम का गठन किया जायेगा।

टीम के गठन के आधार पर जिस तरह से बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंटों का आयोजन होता है उसी तरह से जिलों को जोन में बांट कर आयोजन कराया जायेगा और लीग कम आउट आधार पर यह प्रक्रिया आगे बढ़ते हुए फाइनल तक पहुंचेगा।

लीग की महत्वपूर्ण बातें

बिहार रुरल लीग में लगभग 10 हजार खिलाड़ी खेलेंगे
सभी जिलों में 16 टीमों की गठन के लिए टैलेंट हंट आयोजित किए जाएंगे
जिला क्रिकेट संघ टैलेंट हंट और अंतर-जिला लीग का आयोजन करेगी
16 टीमों को 4 ग्रुप में विभाजित किया जाएगा और टूर्नामेंट नॉकआउट आधार पर आयोजित किए जाएंगे
प्रत्येक जिले में 15 मैच होंगे: 8 लीग मैच, 4 क्वार्टटर फाइनल 2 सेमीफाइनल और 1 फाइनल
सभी जिलों को मिला कर कुल 570 मैच खेले जाएंगे
प्रत्येक जिले के फाइनल मैच में एक सेलिब्रिटी, एक स्टार क्रिकेटर तथा एक-एक ब्रांड अम्बेसडर भाग लेंगे
जिलास्तर पर आयोजन के बाद खिलाडियों के प्रदर्शन के आधार पर एक जिला स्तरीय टीम बनाई जाएगी
बिहार रुरल लीग के सुपर लीग में कुल 38 टीमें भाग लेंगी जिन्हें 8 ग्रुप में जोन स्तर पर विभाजित किया गया है
6 ग्रुप में 5-5 टीमें होंगी और 2 ग्रुप में 4-4 टीमें होंगी
बिहार रूरल लीग के सुपर लीग में लीग-कम-नॉकआउट प्रारूप का पालन किया जाएगा
पहले 6 ग्रुप में से प्रत्येक में 10 लीग मैच होंगे जबकि ग्रुप 7 और 8 में 6-6 लीग मैच होंगे
प्रत्येक ग्रुप से एक टीम नॉकआउट चरण के लिए क्वालिफाई करेगी
4 क्वार्टर फाइनल, 2 सेमीफाइनल और 1 फाइनल मैच खेला जाएगा
बिहार रूरल लीग के सुपर लीग में कुल 79 मैच होंगे
बिहार रूरल लीग और बिहार रूरल लीग के सुपर लीग दोनों में कुल 649 मैच खेले जाएंगे

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.