Saturday, June 13, 2026
Home बिहारक्रिकेट बिहार के वैभव सूर्यवंशी अंडर -19 एशिया कप के लिए इंडिया टीम हुआ सेलेक्शन, बीसीए ने दी बधाई

बिहार के वैभव सूर्यवंशी अंडर -19 एशिया कप के लिए इंडिया टीम हुआ सेलेक्शन, बीसीए ने दी बधाई

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 4 नवंबर। बिहार क्रिकेट के लिए 4 नवंबर, 2024 का दिन सुनहरा है। हो भी क्यों नहीं बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी का चयन भारत के अंडर-19 टीम हुआ है। सूर्यवंशी भारत के अंडर -19 क्रिकेट टीम के लिए आगामी 29 नवंबर से होंगे वाले एसीसी अंडर-19 एशिया कप 2024 में खेलते दिखेंगे।

सूर्यवंशी के चयन पर बिहार क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राकेश तिवारी ने बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि वैभव सूर्यवंशी नैसर्गिक प्रतिभा का धनी है। वैभव सूर्यवंशी ने 12 साल 284 दिन की उम्र में रणजी ट्रॉफी खेलते हुए अपने प्रतिभा के बदौलत कई कीर्तिमान स्थापित किया है। अभी हाल ही में हुए ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम के खिलाफ भी भारत अंडर-19 टीम से खेलते हुए शानदार शतक लगाया था अब एशिया अंडर -19 कप खेलेगा। वैभव को  हम बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तरफ से इस खिलाड़ी के स्वर्णिम भविष्य की कामना करते हैं।

आपको बता दे की बिहार के 13 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी लगातार आगे बढ़ रहे है। क्रिकेट इतिहास में सबसे कम उम्र में रणजी ट्रॉफी जैसे टूर्नामेंट में डेब्यू करने वाले खिलाडी है। अब एशिया कप खेलना बिहार के लिए गौरव की बात है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.