Thursday, June 18, 2026
Home बिहारफुटबॉल बेतिया के संत जेवियर स्कूल में PSFA Baby League फुटबॉल 2024 का शानदार आगाज

बेतिया के संत जेवियर स्कूल में PSFA Baby League फुटबॉल 2024 का शानदार आगाज

by Khel Dhaba
0 comment

बेतिया। स्थानीय संत जेवियर स्कूल प्रांगण शुभारंभ में रविवार यानी 6 अक्टूबर को PSFA बेबी लीग 2024 का भव्य शुभारंभ हुआ इसमें 11 टीमें शिरकत कर रही हैं। फादर रेक्टर थॉमस,सेंट जेवियर्स प्रिंसिपल फादर आर्मस्ट्रांग, फादर इसीडोर, अनिल कुमार झा, डॉक्टर इंतसारुल हक़, रजीउल्लाह खान, दिनेश कुमार गुप्ता, आशीष कुमार, धनंजय प्रताप, शमीम आरा, सुनील कुमार, राजीव सिकरिया, जयंत केसान, मोहम्मद अबूलैस, अविनाश कुमार, मरियम खातून, राकेश रेमी एवं सैकड़ो की संख्या में अभिभावकों की गरिमामय उपस्थिति रही।

आज हुए अंडर-8 कैटेगरी के मैच में नेट्रोडम पब्लिक स्कूल ने संत माइकल को 6-1 से पराजित किया। अंडर 10 ग्रुप में जवाहर फुटबॉल क्लब ने नेट्रोडम पब्लिक स्कूल को 1-0 से पराजित किया। संत जेवियर ने ने संत माइकल को 4-0 से पराजित किया। अंडर-12 में संस्कार भारती ने रामकृष्ण विवेकानंद को 1-0 से पराजित किया। पश्चिम चंपारण एवं यंग स्टार के बीच का मैच 0-0 पर बराबर रहा ! वहीं लड़कियों के मुकाबले में संत माइकल एवं संत जेवियर भी 0-0 से बराबरी पर रहे।

भाग ले रही टीमें
प्रीमियर स्पोर्टिग फुटबॉल अकादमी
संत जेवियर बेतिया
संत माइकल अकैडमी
रामकृष्ण विवेकानंद
क्रिस्ट राजा हाई स्कूल
नेट्रोडम पब्लिक स्कूल
संस्कार भारती
यंग स्टार फुटबॉल क्लब
एसएस गर्ल्स स्कूल
पश्चिम चंपारण फुटबॉल क्लब
जवाहर फुटबॉल क्लब खड्डा

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.