Monday, February 23, 2026
Home बिहारफुटबॉल Bihar SGFI Boys Under-14 Football : एकलव्य बिहार, भागलपुर, प.चंपारण व कैमूर की टीम क्वार्टरफाइनल में

Bihar SGFI Boys Under-14 Football : एकलव्य बिहार, भागलपुर, प.चंपारण व कैमूर की टीम क्वार्टरफाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

भागलपुर, 23 सितंबर। खेल विभाग, बिहार और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के बैनर तले जिला प्रशासन भागलपुर की मेजबानी में यहां चल रही राजस्तरीय अंडर-14 बालक फुटबॉल प्रतियोगिता के क्वार्टरफाइनल में एकलव्य बिहार, भागलपुर, पश्चिम चंपारण व कैमूर की टीम पहुंच चुकी है।

कैमूर ने लखीसराय को हराया

सोमवार यानी 23 सितंबर को चौथे दिन सुबह के सत्र में खेले गए पहले मैच में कैमूर ने लखीसराय को 2-1 से हराया। कैमूर की ओर से पहला गोल दिवाकर कुमार ने किया। लखीसराय की ओर से एक गोल जर्सी नंबर 63 कुणाल कमल ने किया ।

बेगूसराय की शेखपुरा पर शानदार जीत

दूसरे मैच में बेगूसराय ने शेखपुरा को 4-0 से हराया। बेगूसराय की ओर से रुद्रांश कुमार,चिराग राज, प्रियांशु कुमार, 13 आयुष राज ने गोल किया।

गया ने सारण को हराया

तीसरे मैच में गया ने सारण को 2-1 पराजित किया। गया की ओर से आदर्श राज और प्रिंस राज गोल दागे। सारण की ओर आर्यन कुमार ने किया।

भागलपुर ने अररिया को हराया

चौथे मैच में भागलपुर ने अररिया को 5-0 से हराया। दो गोल रोहित बेसरा ने किया। सनी कुमार,संदीप कुमार, अर्जुन कुमार ने 1-1 गोल किया।

एकलव्य बिहार ने सीवान को दी मात

पांचवें मैच में एकलव्य बिहार ने सीवान को 2-0 से हराया। एकलव्य बिहार की ओर से रितेश कुमार और राजकिशोर उरांव ने गोल किया।

मिल रहा है इनका सपोर्ट

मैच के संचालन में नीरज कुमार राय, मोहम्मद नसर आलम, सतीश चंद्र, आमिर खान, फैसल खान, असर आलम, फारूक आजम, जयंत राज, मिथिलेश कुमार, अंजन कुमार, राकेश कुमार, संजीव कुमार, श्वेता कुमारी, शिवानी कुमारी, सुनील कुमार इत्यादि की भूमिका सराहनीय रही। एकलव्य बिहार, भागलपुर, पश्चिम चंपारण एवं कैमूर की टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई। यह जानकारी जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण कुमार के द्वारा दी जा रही है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights