Monday, June 1, 2026
Home बिहारअन्य Bihar Volleyball League : नालंदा डिफेंडर्स और तक्षशिला सर्वर्स के बीच खिताबी भिड़ंत

Bihar Volleyball League : नालंदा डिफेंडर्स और तक्षशिला सर्वर्स के बीच खिताबी भिड़ंत

by Khel Dhaba
0 comment
  • 15 की शाम 6 बजे होगा फाइनल मुकाबला
  • मुख्य अतिथि रहेंगे बिहार के पुलिस महानिदेशक आलोक राज
  • फाइनल के पहले पंचायत खेल क्लब के पोर्टल का भी होगा शुभारंभ

पटना, 14 सितंबर। बिहार वॉलीबॉल लीग के फाइनल में नालंदा डिफेंडर्स का मुकाबला तक्षशिला सर्वर्स के साथ होगा। तीसरे स्थान के मुकाबले में मिथिला स्पाइकर्स की भिड़ंत मगध सेटर्स से होगी।

खेल विभाग, बिहार और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में खेली जा रही इस लीग के सेमीफाइनल में नालंदा डिफेंडर्स ने मिथिला स्पाइकर्स को जबकि तक्षशिला सर्वर्स ने मगध सेटर्स को हराया। फाइनल और तीसरे स्थान के लिए मुकाबला 15 सितंबर को खेला जायेगा।

सेमी फाइनल के पहले एलीमिनेटर मैच में मिथिला स्पाइकर्स और नालंदा डिफेंडर्स के बीच हुए बेहद रोमांचक मुकाबले में टूर्नामेंट की नंबर वन टीम मिथिला स्पाइकर्स को 15-13,15-13 और 16-14 के स्कोर के साथ सीधे तीन सेटों में 3-0 से हराकर नालंदा डिफेंडर्स ने मैच जीत कर फाइनल में अपनी जगह बना ली। नालंदा डिफेंडर्स के हिमांशु कुमार मैन ऑफ द मैच घोषित किए गए।

दूसरे एलीमिनेटर में तक्षशिला सर्वर्स का मुकाबला मगध सेटर्स से हुआ जिनमें 15-9 ,15-11,13-15 और 15-10 के स्कोर के साथ 3-1 से मैच जीत कर तक्षशिला सर्वर्स फाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बनी। तक्षशिला सर्वर्स के चंदन कुमार मैन ऑफ द मैच घोषित किए गए।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.