Sunday, May 31, 2026
Home बिहारक्रिकेट दीनदयाल मेमोरियल Inter School क्रिकेट में चमके आयुष

दीनदयाल मेमोरियल Inter School क्रिकेट में चमके आयुष

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 7 सितंबर। प्रथम दीन दयाल मेमोरियल अंतर स्कूल प्राइज मनी क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को खेले गए मैच में क्रिकेट इलेवन ने ड्रीम इलेवन को 179 रन से हराया।

टॉस ड्रीम इलेवन की टीम ने जीता और पहले गेंदबाज़ी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए क्रिकेट इलेवन की टीम ने आयुष के तूफानी 63 रनो की मदद से निर्धारित ओवर में 18 विकेट खोकर 250 रन बनाए। रौशन ने 39 और प्रियांशु ने 34 रन बनाए। सनी, आयुष और नमन ने 2-2 विकेट झटके।

लक्ष्य का पीछा करते हुए ड्रीम 11 की टीम 10 ओवर में 71 रन बनाकर आल आउट हो गयी। सनी ने 27 रन बनाए और इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज़ दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सका। अलोक ने 3, गौतम ,आयुष ,हर्ष ने 2-2 विकेट प्राप्त किया।

आयुष सिंह को उनके शानदार 63 रन और 3 विकेट के लिए मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार पैनल अंपायर प्रवीण सिन्हा और अंपायर गौरव कुमार ने संयुक्त रूप से प्रदान किया। कल का मैच : जगुआर सी सी बनाम जी ए सी और बिहिया स्पोर्ट्स बनाम कैंब्रिज अकादमी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.