Tuesday, June 16, 2026
Home झारखंडक्रिकेट झारखंड Women’s T20 League में देवघर की दो प्लेयरों का सेलेक्शन

झारखंड Women’s T20 League में देवघर की दो प्लेयरों का सेलेक्शन

by Khel Dhaba
0 comment

देवघर, 4 सितंबर। देवघर जिला क्रिकेट एसोसिएशन की दो महिला क्रिकेट खिलाड़ी का हुआ महिला टी 20 लीग जीपीएल (JPL) झारखंड प्रीमियर लीग प्रतियोगिता में हुआ है। वीमेंस टी20 जीपीएल 5 से 15 सितंबर तक रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेला जायेगा। इस प्रतियोगिता कुल 5 टीम हैं जिसमें हर टीम को चार लीग मैच खेलने को मिलेंगे। देवघर की दोनों खिलाड़ी अलग-अलग टीम में खेल रही है। रांची रॉयल से पूर्णिमा कुमारी जबकि बोकारो वॉरियर्स से सुलेखा टुडू खेलेंगी।

इस दोनों खिलाड़ियों के चयन को लेकर संगठन के सचिव विजय झा, अनिल झा, संजय मालवीय, वीरेंद्र कुमार सिंह, अरविंद किस्कू, सुरेश झा ,इफ्तिखार सेख, अतिकुल रहमान, नवीन शर्मा, नीरज कुमार सिन्हा ,राजेश कुमार ,आलोक राजहंस, ज्ञान प्रकाश सिंह, अभय गुप्ता ,हिमांशु कुमार ,अमरेंद्र कुमार ,कृष्ण कुमार सिंह ,राजेश सिंगारी ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी है। इन दोनों खिलाड़ियों के कोच निवास मंडल ने भी अपने प्रशिक्षुओं को बधाई दी है। इसकी जानकारी देवघर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त सचिव एवं मीडिया प्रभारी राकेश पांडे ने दी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.