Tuesday, June 16, 2026
Home बिहारकबड्डी द्वितीय संजय सिन्हा मेमोरियल एक दिवसीय Kabaddi प्रतियोगिता 6 सितंबर को

द्वितीय संजय सिन्हा मेमोरियल एक दिवसीय Kabaddi प्रतियोगिता 6 सितंबर को

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 4 सितंबर। देव कबड्डी एकेडमी, फतुहां के तत्वावधान में आगामी 6 सितंबर को द्वितीय संजय सिन्हा मेमोरियल एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। यह जानकारी देव कबड्डी एकेडमी प्रबंध निदेशक कुमार विजय सिंह ने दी।

उन्होंने बताया कि स्व. संजय सिन्हा का बिहार में कबड्डी के विकास में बड़ा योगदान रहा है। वे बिहार राज्य कबड्डी संघ के उपाध्यक्ष भी रहे। महिला विश्व कप में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय टीम के मैनेजर समेत बिहार कबड्डी के हर कार्यों में कदम से कदम हर तरह से जुड़े रहे। बिहार में कबड्डी एकेडमी की स्थापना की बात वे हमेशा किया करते थे और उनके ही मार्गदर्शन में देव कबड्डी एकेडमी की परिकल्पना तैयार की गई थी।  

उन्होंने कहा कि देव कबड्डी एकेडमी उनकी द्वितीय पुण्य तिथि पर कबड्डी मैच करा कर उनके प्रति बिहार के कबड्डी जगत की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित करने का प्रयास कर रहा है।

इस प्रतियोगिता के बारे में कुमार विजय सिंह ने बताया कि इसमें महिला व पुरुष वर्ग के मुकाबले खेले जायेंगे। दोनों में दो-दो टीमें भाग लेंगी। महिला वर्ग में पटना और बेगूसराय जबकि पुरुष वर्ग में देव कबड्डी एकेडमी और अथमलगोला की टीमें खेलेंगी। इस कार्यक्रम के दौरान स्व. संजय सिन्हा के परिवारजन भी उपस्थित रहेंगे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.