Thursday, March 12, 2026
Home बिहारअन्य चौथी राज्य Grappling कुश्ती 31 अगस्त से बाढ़ में

चौथी राज्य Grappling कुश्ती 31 अगस्त से बाढ़ में

by Khel Dhaba
0 comment

बिहार ग्रैपलिंग कुश्ती संघ के तत्वावधान में 31 अगस्त से 01 सितंबर तक चौथी बिहार राज्य कैडेट, सब जूनियर, जूनियर ( बालक/बालिका ), सीनियर ( पुरूष/महिला ) ग्रैपलिंग कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन गुलाबबाग राधाकृष्ण मंदिर बाढ़ ( पटना ) में किया जायेगा। इस बात की जानकारी देते हुए बिहार ग्रैपलिंग कुश्ती संघ के अध्यक्ष किशलय किशोर ने बताया कि चैंपियनशिप को सफल बनाने हेतु बढ़ ग्रैपलिंग कुश्ती संघ के अध्यक्ष कर्णवीर सिंह यादव उर्फ लल्लू मुखिया, उपाध्यक्ष रामानुज सिंह पहलवान एवं सचिव सतीश कुमार के देखरेख में तैयारी शुरू कर दी गयी है। चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए सभी जिला संघो को आमंत्रित किया गया है। दो दिवसीय इस राज्य चैंपियनशिप के तकनीकी निदेशक दीपक सिंह कश्यप होंगे। चैंपियनशिप में होने वाले सभी ग्रुपो के लिए वजन के अनुसार कैटोगरियों को बांट दिया गया है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights