Friday, June 19, 2026
Home PARIS OLYMPICS 2024 Paris Olympic Archery : मिश्रित टीम स्पर्धा के कांस्य पदक के मुकाबले में हारे अंकिता व धीरज

Paris Olympic Archery : मिश्रित टीम स्पर्धा के कांस्य पदक के मुकाबले में हारे अंकिता व धीरज

by Khel Dhaba
0 comment

भारतीय तीरंदाज अंकिता भकत और धीरज बोम्मदेवरा पेरिस 2024 में मिश्रित टीम के कांस्य पदक के मुकाबले में अमेरिका की जोड़ी से हार गए। अमेरिकी जोड़ी ने भारतीय जोड़ी को 6-2 से हराया

इससे पहले भारतीय तीरंदाज अंकिता भकत और धीरज बोम्मदेवरा को सेमीफाइनल मैच में रिपब्लिक ऑफ कोरिया के लिम सिहयोन और किम वूजिन से 6-2 से हराया था।

पहला सेट हारने के बावजूद, दक्षिण कोरियाई टीम ने वापसी करते हुए तीन अंक हासिल करते हुए स्वर्ण पदक मैच में अपनी जगह पक्की कर ली। चार सेटों में, लिम सिहयोन और किम वूजिन ने आठ 10 के निशाने लगाए, जो भारतीय तीरंदाजों से दो अधिक रहे।

यह ओलंपिक में तीरंदाजी में भारत की पहली सेमीफाइनल उपस्थिति थी। क्वार्टरफाइनल में भारतीय जोड़ी ने स्पेन की जोड़ी एलिया कैनालेस और पाब्लो आचा गोंजालेज को 5-3 से हराया था।

भकत-बोम्मदेवरा सेमीफाइनल में पहुंच गए और पदक से सिर्फ एक जीत दूर हैं। अगर दोनों पदक जीतते यह यह ओलंपिक में भारत का पहला तीरंदाजी पदक होता।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.