Thursday, June 4, 2026
Home PARIS OLYMPICS 2024 Paris Olympics : पुरुषों की 20 किमी पैदल चाल रेस में भारतीय धावक पदक से चूके

Paris Olympics : पुरुषों की 20 किमी पैदल चाल रेस में भारतीय धावक पदक से चूके

by Khel Dhaba
0 comment

पेरिस, 01 अगस्त। भारतीय धावक विकास सिंह, परमजीत सिंह बिष्ट और अक्षदीप सिंह गुरुवार को पेरिस ओलंपिक में पुरुषों की 20 किमी पैदल चाल रेस में पदक से चूक गये। आज हुई इस प्रतियोगिता में विकास सिंह पैदल चाल रेस में 1:22:36 समय के साथ 30वें स्थान पर रहे।

28 वर्षीय विकास गुरुवार को ट्रोकाडेरो में रेस में हिस्सा लेने वाले तीन भारतीय एथलीटों में सबसे आगे रहे। वह पिछले साल एशियाई खेलों की इसी स्पर्धा में पांचवें स्थान पर रहे थे।

परमजीत सिंह बिष्ट अपने पर्दापण ओलंपिक में 1:23:48 समय के साथ 37वें स्थान पर रहे। इसके अलावा राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक अक्षदीप सिंह छह किमी के बाद बाहर हो गए और रेस पूरी नहीं कर सके।

इस स्पर्धा में इक्वाडोर के ब्रायन डेनियल पिंटाडो ने 1:18:55 समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। ब्राजील के काइओ बोनफिम (1:19:09) और स्पैनियार्ड अल्वारो मार्टिन (1:19:11) ने क्रमशः रजत और कांस्य पदक हासिल किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.