Thursday, June 18, 2026
Home बिहारएथलेटिक्स पटना में Bihar State Athletics Championship का शानदार आगाज

पटना में Bihar State Athletics Championship का शानदार आगाज

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 19 जुलाई। स्थानीय पाटलिपुत्र खेल परिसर में बिहार एथलेटिक्स संघ के तत्वावधान में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के सहयोग से 90वीं बिहार राज्य जूनियर एवं सीनियर एथलेटिक्स मीट का शानदार आगाज हुआ। मुख्य अतिथि बिहार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह विशिष्ट अतिथि रविन्दरण शंकरण गुब्बारा उड़ा कर इसका उद्घाटन किया।

बिहार राज्य एथलेटिक्स संघ के सचिव लियाकत अली ने बताया कि 38 जिले से 1800 सौ खिलाड़ियों के साथ साथ लगभग 200 ऑफिसियल, टीम कोच, टीम मैनेजर एवं वोलेंटियर ने विभिन्न ज़िले से हिस्सा लिया और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रण लिया।

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार है-


10 किलोमीटर दौड़
बालक अंडर-20 : स्वर्ण-जसवंत सरोज (जहानाबाद),रजत-रमन राज (भागलपुर), कांस्य- पूरन कुमार (मधेपुरा)। ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया ।
पुरुष : स्वर्ण-जयप्रकाश कुमार (गोपालगंज), रजत-आलोक कुमार (शेखपुरा), कांस्य-प्रवीण कुमार (भागलपुर)।
बालक अंडर-23 : स्वर्ण-त्रिलोक कुमार (सीतामढ़ी), रजत-मोसाहिद रज़ा (सीतामढ़ी),कांस्य-बलिराम कुमार (गया)।
ऊंची कूद
पुरुष : स्वर्ण-दुर्गा चरण (मुंगेर), रजत-तालिब खान (नालंदा), कांस्य-बीरेंद्र कुमार (लखीसराय)।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.