Wednesday, June 10, 2026
Home बिहार Masters game badminton में स्टेट बैंक के संजीव कुमार सिंह ने जीता दो स्वर्ण पदक

Masters game badminton में स्टेट बैंक के संजीव कुमार सिंह ने जीता दो स्वर्ण पदक

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 9 जून। गुजरात के आनंद शहर में मास्टर गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित मास्टर्स बैडमिंटन प्रतियोगिता में पटना के संजीव कुमार सिंह ने दो स्वर्ण और 1 रजत पदक जीता। संजीव कुमार सिंह ने 50+ सिंग्ल्स और 55+ डबल्स में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 50+ डब्ल्स में रजत पदक अपने नाम कर बिहार का नाम रौशन किया। दोनों डब्ल्स में संजीव के पाटर्नर मनोज कुमार थे।

खेल कोटे के आधार स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में फुटबॉल खिलाड़ी के रूप में नियुक्त संजीव कुमार सिंह हाल के दिनों में बैडमिंटन स्पर्धा में अपना जलवा बिखेरा। फुटबॉल खिलाड़ी के तौर पर संजीव कुमार सिंह ने संतोष ट्रॉफी में बिहार टीम का नेतृत्व व प्रतिनिधित्व किया है और अपनी टीम को जीत दिलाई है। पटना फुटबॉल टीम के कोच के रूप में संजीव कुमार सिंह का रिकॉर्ड काफी बेहतर रहा है।

घुटने की समस्या आने के बाद संजीव ने बैडमिंटन को अपनाया और मास्टर्स गेम में बेहतर खेल दिखाते हुए कई पदक बिहार को दिलाये हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.