Wednesday, March 11, 2026
Home बिहारक्रिकेट Shyamal Sinha Inter District Under-16 Cricket Tournament : बांका ने भागलपुर को हराया, विनित चमके

Shyamal Sinha Inter District Under-16 Cricket Tournament : बांका ने भागलपुर को हराया, विनित चमके

by Khel Dhaba
0 comment

जमुई, 3 जून। विनीत चौधरी (77 रन, 77 गेंद, 14 चौका) के अर्धशतक और बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर बांका ने श्यामल सिन्हा अंतर जिला अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट Shyamal Sinha Inter District Under-16 Cricket Tournament में भागलपुर पर 50 रन की जीत हासिल की। भागलपुर की यह लगातार दूसरी हार है।

स्थानीय श्रीकृष्णा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस भागलपुर ने जीता और बांका को बैटिंग का न्योता दिया। भागलपुर के गेंदबाजों के आगे विनित को छोड़ बांका के बाकी बैटर फेल रहे पर विनित ने अर्धशतक जमा बांका का स्कोर 28 ओवर में सभी विकेट खोकर 127 रन तक पहुंचा।

128 रन के छोटे से लक्ष्य का पीछा करते हुए भागलपुर की टीम 27.1 ओवर में मात्र 77 रन पर ऑल आउट हो गई। सर्वाधिक 23 रन अतिरिक्त के सहारे बने। ओम केशव केवल दहाई का आंकड़ा छू पाये। ओम केशव ने 17 रन बनाये।

बांका की ओर से अभिजीत सिंह ने 3, संतोष व प्रिंस ने 2-2, अनुज और सागर ने 1-1 विकेट चटकाये।

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बांका के विनीत चौधरी को सुमन कुमार के द्वारा दिया गया। मैच के दौरान BCL के चेयरमैन संजय कुमार सिंह, सचिव इमरान अख्तर खान, राजेश कुमार, नितेश केशरी, सत्येन्द्र सिंह, प्रकाश भालोटिया, मयंक मेहता, आदित्य सिंह आदि उपास्थि थे। मैच में अंपायर की भूमिका सचिन कुमार (मुजफ्फरपुर) और दीपक कुमार (खगड़िया) ने निभाई। स्कोरर सुमन कुमार और शुभम सिंह राजपूत ने निभाई।

संक्षिप्त स्कोर
बांका : 28 ओवर में 127 रन पर ऑल आउट विनित चौधरी 77, अतिरिक्त 28, आरव राज 4/18, सैयद अली 1/11, मोहम्मद शोएब 2/20, विराज कुमार 2/19

भागलपुर : 27.1 ओवर में 77 रन पर ऑल आउट अतिरिक्त 23, ओम केशव 17

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights