Monday, June 15, 2026
Home बिहारक्रिकेट Bihar Cambridge Challenger Trophy क्रिकेट टूर्नामेंट 11 मई से

Bihar Cambridge Challenger Trophy क्रिकेट टूर्नामेंट 11 मई से

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 10 मई। बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी अपने प्रशिक्षुओं को मैचों की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 11 मई से एकेडमी ग्राउंड पर बिहार कैम्ब्रिज चैलेंजर ट्रॉफी का आयोजन करने जा रहा है। एक दिन में दो-दो मैच खेलेंगे। कुल 8 टीमों के भाग लेने की संभावना है। मैच रंगीन ड्रेस में सफेद गेंद से खेला जायेगा। यह जानकारी एकेडमी के हेड कोच कुंदन शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन भाजपा नेता राहुल देव (प्रदेश प्रवक्ता सह पटना महानगर प्रभारी भाजपा युवा मोर्चा बिहार) करेंगे।

विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी दी जायेगी। साथ ही प्रतिदिन मैच ऑफ द मैच पुरस्कार के अलावा बेस्ट बॉलर, बेस्ट बैटर, बेस्ट फील्डर, बेस्ट विकेटकीपर समेत कई अन्य व्यक्तिगत पुरस्कार भी दिये जायेंगे। टूर्नामेंट की तैयारी पूरी कर ली गई है। इस टूर्नामेंट के लिए सेंटर विकेट को तैयार किया गया है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.