Sunday, May 31, 2026
Home बिहारक्रिकेट Bhojpur District Cricket League के जूनियर डिवीजन में बिहिया क्रिकेट अकैडमी ग्रीन 35 रनों से विजयी

Bhojpur District Cricket League के जूनियर डिवीजन में बिहिया क्रिकेट अकैडमी ग्रीन 35 रनों से विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

आरा, 12 अप्रैल। भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में खेली जा रही भोजपुर जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में 12 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में बिहिया क्रिकेट एकेडमी ग्रीन ने सीएबी ग्रीन को 35 रन से पराजित किया।

 

स्थानीय महाराजा कॉलेज मैदान पर खेले गए मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बिहिया क्रिकेट अकादमी ने 30 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 197 रन बनाए। बिहिया की तरफ से अर्जुन ने सर्वाधिक 52 रन, अंकित ने 25 रन, मृत्युंजय ने 24 रन, राज ने 26 रन तथा रूपम ने 26 रनों का योगदान किया। अभिषेक ने 12 रन बनाए। बिहिया ग्रीन की तरफ से गेंदबाजी करते हुए निशांत एवं सचिन को दो-दो विकेट तथा अर्जुन को एक विकेट मिला।

197 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएबी ग्रीन की पूरी टीम 162 रन बनाकर आउट हो गई। सीएबी ग्रीन की तरफ से आयुष ने सर्वाधिक 51 रन, नमन ने 23 रन, आर्यमन ने 19 रन, शिवम ने 17 रन, विराट ने 15 रन तथा निशांत ने 14 रनों का योगदान किया।

बिहिया क्रिकेट एकेडमी ग्रीन की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अंकित ने सर्वाधिक पांच विकेट तथा रौनक, आदित्य, अर्जुन, गोपाल को एक-एक विकेट मिला। इस प्रकार बिहिया क्रिकेट एकेडमी ग्रीन ने यह मैच 35 रनों से जीत लिया। आज के मैच के निर्णायक शिवम एवं नैतिक थे स्कोरिंग कुन्दन ने की। मैच के दौरान जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारी, सीनियर खिलाड़ी, भोजपुर जिला हेमन ट्रॉफी एवं अंडर-19 टीम के खिलाड़ी उपस्थित थे। कल का मैच जूनियर डिवीजन में आरा क्रिकेट अकादमी ए बनाम हाईटेक क्रिकेट क्लब के बीच प्रातः 9:00 बजे महाराजा कॉलेज के खेल मैदान पर होगा। इसकी जानकारी लीग संयोजक आकाश कुमार ने दी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.