Sunday, May 31, 2026
Home बिहारक्रिकेट Patna District Senior Division Cricket League : पेसू के बाबुल, पीयूष, पवन व राजेश सिन्हा का जलवा

Patna District Senior Division Cricket League : पेसू के बाबुल, पीयूष, पवन व राजेश सिन्हा का जलवा

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 12 अप्रैल। बाबुल कुमार (160 रन, 120 गेंद, 9 चौका, 12 छक्का), पीयूष कुमार सिंह (89 रन, 72 गेंद, 14 चौका व 1 छक्का), पवन कुमार (6 विकेट) और राजेश कुमार सिन्हा (4 विकेट) के शानदार खेल की बदौलत पेसू ने क्रिसेंट सीसी को 222 रन के भारी अंतर से पराजित किया।

स्थानीय ऊर्जा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पेसू ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 40 ओवर में पांच विकेट पर 303 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में क्रिसेंट सीसी की टीम 17 ओवर में मात्र 81 रन पर ऑल आउट हो गई। 160 रन की पारी खेलने वाले पेसू के बाबुल कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। ग्रुप सी में खेल रही पेसू टीम ने अबतक दो मैच खेले हैं एक में हार मिली है और एक में जीत। क्रिसेंट सीसी की चार मैचों में यह तीसरी हार है। उसे 1 मैच में जीत मिली है।

संक्षिप्त स्कोर
पेसू : 40 ओवर में पांच विकेट पर 303 रन, बाबुल 160, पीयूष कुमार सिंह 89 रन, कुंदन शर्मा 14, पवन कुमार नाबाद 14, अतिरिक्त 15, अभिषेक 2/62, आदित्य शिवम 1/50,रंजन राय 1/36, अंशु राज 1/31

क्रिसेंट सीसी : 17 ओवर में 81 रन पर ऑल आउट अमन कुमार 13,रंजन राय 15, अभिषेक 16, अतिरिक्त 14, पवन कुमार 6/33, राजेश कुमार सिन्हा 4/11

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.