Tuesday, March 3, 2026
Home बिहारक्रिकेट रंधीर वर्मा अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट : बांका ने मुंगेर को हराया

रंधीर वर्मा अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट : बांका ने मुंगेर को हराया

by Khel Dhaba
0 comment

झाझा, 6 अप्रैल। स्थानीय रेलवे चाँदवारी मैदान झाझा, जमुई में खेले जा रहे रंधीर वर्मा अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट अंगिका जोन के के सातवें मैच में बांका ने मुंगेर को 62 रन से हराया।

 

 

बाँका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट खो कर 262 रन बनाये। अविनाश ने 76 रन, विनीत और राजकपूर ने 31-31 और अंकित और ऋषव ने 29-29 रनों का योगदान दिया। मुंगेर की ओर से प्रतीक ने 3 और रजनीश ने 2 विकेट चटकाए। 262 रनों का पीछा करने उतरी मुंगेर की टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट खो कर सिर्फ 200 रन ही बना पाई। बल्लेबाज असरफ अमीन एक तरफ से जुझारू नाबाद 110 रनों की पारी खेली और अनमोल ने 22 रनों का योगदान दिया। बाँका के संतोष,विक्रांत और आदित्य ने 2-2 विकेट झटके और अविनाश ने 1 विकेट झटके।

 

 

इस प्रकार बाँका ने मैच 62 रनों से जीत लिया। बाँका के अविनाश को मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार जमुई जिला प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष लक्ष्मण झा द्वारा दिया गया। जिला क्रिकेट संघ के सचिव इमरान अख्तर खान,संयुक्त सचिव डॉ राकेश सिंह ,गौरीशंकर पाल, मो जावेद, मयंक मेहता, राहुल सिंह अमित पासवान, शशि रावत आदि उपस्थित थे। मैच में अंपायर की भूमिका राजेश कुमार और सुनील कुमार सिंह ने निभाई। स्कोरर की भूमिका सुमन कुमार और शुभम सिंह निभाई। टूर्नामेंट का अगला मैच 7 अप्रैल को जमुई बनाम बाँका खेला जायेगा।

 

संक्षिप्त स्कोर

बांका : 50 ओवर में नौ विकेट पर 262 रन, विनीत चौधरी 31,अविनाश चंद्रवंशी 76, राजकपुर कुमार 31, अंकित 29, राज कुमार 20, रिषभ ठाकुर 29, सचिन राय 19, अतिरिक्त 15, रजनीश कुमार 2/51,प्रकाश सिंह रुना 1/45, लक्ष्मण कुमार यादव 1/52,अशरफ अमीन 1/32, प्रतीक सिंह 3/11,

मुंगेर : 50 ओवर में 8 विकेट पर 200, दिव्यांशु आनंद 10, अनमोल विश्वास 22, अशरफ अमीन नाबाद 110, अतिरिक्त 16, अतिरिक्त 11, संतोष कुमार 2/33, विक्रांत कुमार 2/13,आदित्य कुमार 2/56, अविनाश चंद्रवंशी 1/31

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights