Tuesday, March 3, 2026
Home बिहारक्रिकेट Randhir Verma Under-19 Cricket पाटलिपुत्र जोन : अरवल की जीत में चमके लवकेश व दीपेश

Randhir Verma Under-19 Cricket पाटलिपुत्र जोन : अरवल की जीत में चमके लवकेश व दीपेश

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 4 अप्रैल। लवकेश (103 रन) के शतक और दीपेश कुमार गुप्ता (नाबाद 83 रन) की शानदार बैटिंग की बदौलत अरवल ने रंधीर वर्मा अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट के पाटलिपुत्र जोन में सारण को 36 रन से हराया। अरवल की 3 मैचों में दूसरी जीत है जबकि सारण की यह लगातार तीसरी हार है।

 

स्थानीय मोइनुल हक स्टेडियम में खेले गए इस मैच में टॉस अरवल ने जीता और पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर में 6 विकेट पर 277 रन बनाये। जवाब में सारण की टीम 44.2 ओवर में 241 रन पर ऑल आउट हो गई। हर्ष राजपूत ने 74,सूरज ने 49 रन की पारी खेली। हैप्पी कुमार ने 35 रन देकर 3 जबकि दीपेश कुमार गुप्ता ने 36 रन देकर दो विकेट चटकाये।

संक्षिप्त स्कोर
अरवल : 50 ओवर में 6 विकेट पर 277 रन, नीतीश कुमार 35, लवकेश कुमार 103 रन, दीपेश कुमार गुप्तान नाबाद 83,आनंद राय 13, अतिरिक्त 24, आयुष राज 4/24, अनीस सिंह 1/34,

सारण : 44.2 ओवर में 241 रन पर ऑल आउट, हर्ष राजपूत 74,आदित्य राज 30, सूरज कुमार 49,गुड्डू यादव 35,सिद्धांत उपाध्याय 13, तबीश इकबाल नाबाद 15, अतिरिक्त 20,हैप्पी कुमार 3/35, आदर्श शर्मा 1/19, दीपेश कुमार गुप्ता 2/36, फैयाज आलम 1/20

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights