मोतिहारी, 20 मार्च। स्थानीय जीडी गोयनका स्कूल परिसर में खेली जा रही 33वीं राष्ट्रीय सबजूनियर कबड्डी चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में बिहार की टीम हार गई। साई ने सेमीफाइनल में बिहार को कड़े मुकाबले में 33-28 से पराजित किया।
दूसरे सेमीफाइनल में हरियाणा ने आंध्रप्रदेश को 51-36 से पराजित किया। फाइनल में साई की भिड़ंत हरियाणा से होगी।
इसके पहले बिहार ने क्वार्टरफाइनल मुकाबले में गोवा को 43-32 से पराजित कर सेमीफाइनल का टिकट पक्का किया था। क्वार्टरफाइनल मुकाबले के पहले हाफ में बिहार टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया था और 23 अंक अर्जित किये थे। दूसरे हाफ में उसे 20 अंक मिले। गोवा ने पहले हाफ में मात्र 12 अंक लिये पर दूसरे हाफ में वापसी करते हुए 20 अंक अपनी झोली में डाले थे।
इसके पहले बिहार ने प्री क्वार्टरफाइनल में झारखंड को 48-11 से पराजित किया था।
साई से महाराष्ट्र को 37-22 से हरा कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। हरियाणा ने गुजरात को 51-23 और आंध्रप्रदेश ने पंजाब को कड़े मुकाबले में 32-30 से हरा कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था।
परिणाम
सेमीफाइनल
साई ने बिहार को 33-28, हरियाणा ने आंध्रप्रदेश को 51-36 से हराया।
क्वार्टरफाइनल
बिहार ने गोवा को 43-32, साई ने महाराष्ट्र को 37-22,हरियाणा ने गुजरात को 51-23, आंध्रप्रदेश ने पंजाब को 32-30 से हराया।
प्री क्वार्टरफाइनल
बिहार ने झारखंड को 48-11, गोवा ने कर्नाटक को 48-35,साई ने तेलंगाना को 37-20, महाराष्ट्र ने हिमाचल प्रदेश को 52-34, हरियाणा ने राजस्थान को 46-31,गुजरात ने मध्यप्रदेश को 34-33, आंध्रप्रदेश ने असहम को 39-19,पंजाब ने छत्तीसगढ़ को 39-34 से हराया।

