Friday, June 12, 2026
Home Slider National Sub junior Boys Kabaddi में बिहार का पदक पक्का

National Sub junior Boys Kabaddi में बिहार का पदक पक्का

by Khel Dhaba
0 comment

मोतिहारी, 19 मार्च। स्थानीय जीडी गोयनका स्कूल परिसर में खेली जा रही 33वीं राष्ट्रीय सबजूनियर कबड्डी चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंच कर बिहार टीम के अपना पदक पक्का कर लिया है।

 

 

बिहार ने क्वार्टरफाइनल मुकाबले में गोवा को 43-32 से पराजित किया और सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर लिया। सेमीफाइनल में बिहार का मुकाबला साई से होगा।

 

 

क्वार्टरफाइनल मुकाबले के पहले हाफ में बिहार टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और 23 अंक अर्जित किये। दूसरे हाफ में उसे 20 अंक मिले। गोवा ने पहले हाफ में मात्र 12 अंक लिये पर दूसरे हाफ में वापसी करते हुए 20 अंक अपनी झोली में डाले।

 

इसके पहले बिहार ने प्री क्वार्टरफाइनल में झारखंड को 48-11 से पराजित किया था।

 

 

साई से महाराष्ट्र को 37-22 से हरा कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। हरियाणा ने गुजरात को 51-23 और आंध्रप्रदेश ने पंजाब को कड़े मुकाबले में 32-30 से हरा कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में आंध्रप्रदेश और हरियाणा की टीम आमने-सामने होगी।

 

 

परिणाम

क्वार्टरफाइनल
बिहार ने गोवा को 43-32, साई ने महाराष्ट्र को 37-22,हरियाणा ने गुजरात को 51-23, आंध्रप्रदेश ने पंजाब को 32-30 से हराया।

प्री क्वार्टरफाइनल
बिहार ने झारखंड को 48-11, गोवा ने कर्नाटक को 48-35,साई ने तेलंगाना को 37-20, महाराष्ट्र ने हिमाचल प्रदेश को 52-34, हरियाणा ने राजस्थान को 46-31,गुजरात ने मध्यप्रदेश को 34-33, आंध्रप्रदेश ने असहम को 39-19,पंजाब ने छत्तीसगढ़ को 39-34 से हराया।

 

 

 

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.