Tuesday, June 9, 2026
Home राष्ट्रीयक्रिकेट Ranji Trophy : प्रथम श्रेणी क्रिकेट में CHETESHWAR PUJARA का 17वां दोहरा शतक

Ranji Trophy : प्रथम श्रेणी क्रिकेट में CHETESHWAR PUJARA का 17वां दोहरा शतक

by Khel Dhaba
0 comment

राजकोट, 7 जनवरी। चेतेश्वर पुजारा ने 2023-24 रणजी ट्रॉफी सत्र के शुरुआती दौर में रविवार को झारखंड के खिलाफ प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपना 17वां दोहरा शतक बनाया।

पुजारा तीसरे दिन के पहले सत्र में कल के 157 रन आगे खेलते हुए अपना दोहरा शतक ठोका और लंच के बाद सौराष्ट्र ने 436 की विशाल बढ़त के साथ चार विकेट पर 578 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। उन्होंने झारखंड के खिलाफ 356 गेंद में नाबाद 243 रन बनाये। यह रणजी ट्रॉफी में उनका आठवां दोहरा शतक है। इस टूर्नामेंट में सबसे अधिक दोहरे शतक लगाने वाले की सूची में वह पारस डोगरा के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

पुजारा के नाम तीन प्रथम श्रेणी तिहरे शतक भी हैं, जिनमें से आखिरी अक्टूबर 2013 में वेस्टइंडीज ए के खिलाफ आया था।

पुजारा इस दोहरे शतक के साथ इंग्लैंड के खिलाफ 25 जनवरी से हैदराबाद में शुरू होने वाली पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए दावेदारी को बल मिला। पुजारा ने आखिरी टेस्ट जून में द ओवल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डब्ल्यूटीसी फाइनल में खेला था जिसमें उन्होंने 14 और 27 रन बनाए थे और भारत 209 रनों से हार गया था।

इंग्लैंड टेस्ट के लिए भारतीय टीम की घोषणा से पहले वह संभवतः कम से कम एक और रणजी मुकाबला 12 से 15 जनवरी तक घरेलू मैदान पर हरियाणा के खिलाफ खेलेंगे। सौराष्ट्र का तीसरा मैच 19 से 22 जनवरी तक विदर्भ के खिलाफ है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.