पटना, 4 दिसंबर। झारखंड ने बिहार को कूच बिहार ट्रॉफी में न केवल जीत से रोक दिया बल्कि मैच ड्रॉ कराकर एक अंक भी हासिल कर लिया। बिहार की टीम मैच में पूरे छह अंक हासिल करने के करीब थी, लेकिन पहली पारी की बढ़त से उसे केवल तीन अंक मिले।
जमशेदपुर के कीनन स्टेडियम में खेले गए ग्रुप बी के इस मुकाबले की पहली पारी में बिहार ने सभी विकेट खोकर 428 रन और दूसरी पारी में 174 रन बनाये थे। झारखंड ने अपनी पहली पारी में 287 जबकि दूसरी पारी में 6 विकेट पर 240 रन बनाये।
बिहार ने झारखंड को जीत के लिए 316 रन का लक्ष्य दिया था। झारखंड इस लक्ष्य तक पहुंच पाया पर उसके बल्लेबाजों ने बिहार के जीत की उम्मीदों पर पानी फेरते हुए मैच को ड्रॉ करा दिया। झारखंड ने अपनी दूसरी पारी में मैच के चौथे व अंतिम दिन 6 विकेट पर 240 रन बनाये। झारखंड की ओर से दूसरी पारी में विशेष दत्ता ने 60, गुरुशरण ने 44, विवेक कुमार ने नाबाद 60 रन बनाये।
बिहार की ओर से आदित्य राज ने 37 रन देकर 2, सुमन कुमार ने 72 रन देकर 2, अनूप कुमार ने 69 रन देकर 2 विकेट चटकाये।
इस मुकाबले में बिहार की ओर से पहली पारी में वैभव सूर्यवंशी (151 रन) और मोहम्मद आफम (157 रन) ने शतक जमाया। दूसरी पारी में भी इन दोनों का बल्ला बोला और अर्धशतकीय पारी खेली।
गेंदबाजी में आदित्य राज ने पहली पारी में 4 जबकि दूसरी पारी में दो विकेट चटकाये।
बिहार अपना अगला मैच 8 दिसंबर से आंध्रप्रदेश के खिलाफ खेलेगा।
संक्षिप्त स्कोर
बिहार पहली पारी : 428 रन पर ऑल आउट, झारखंड पहली पारी 287 रन पर ऑल आउट, बिहार दूसरी पारी : 174 रन पर ऑल आउट, झारखंड दूसरी पारी : 92 ओवर में 6 विकेट पर 240 रन, नकुल यादव 14, वात्सल तिवारी 25, विपेश दत्ता 60, गुरुशरण 44, विवेक कुमार नाबाद 60, अमन कुमार 16, वरुण ए सिंह 5, तानीश नाबाद 10, बिहार गेंदबाजी : आदित्य राज 2/37, सुमन कुमार 2/72, अनूप कुमार 2/69

