Friday, June 5, 2026
Home बिहारक्रिकेट Siwan District Cricket League में रोहन सिंह का पंजा

Siwan District Cricket League में रोहन सिंह का पंजा

by Khel Dhaba
0 comment

सीवान, 30 नवंबर। रोहन सिंह के पांच विकेट की बदौलत रॉयल क्रिकेट क्लब ने परफेक्ट क्रिकेट क्लब को हराकर सीवान जिला क्रिकेट लीग के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

सीवान जिला क्रिकेट संघ के द्वारा सेशन 2023-24 का जिला क्रिकेट लीग के सुपर आठ के दूसरे मैच में रॉयल क्रिकेट क्लब ने परफेक्ट क्रिकेट क्लब को 144 रन से हराया।

टॉस जीतकर रॉयल क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर के मैच में 9 विकेट पर 241 रन का विशाल स्कोर बनाया। रॉयल की तरफ से अखिल प्रताप ने 66, पवन राय ने 45 का योगदान दिया।

परफेक्ट की तरफ से अंश, हर्षवर्धन और अभिराज ने 2-2 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी परफेक्ट क्लब ने 17 ओवर में 97 रन बना कर ऑल आउट हो गई। परफेक्ट की तरफ से निकेश ने 19 रन का योगदान दिया। रॉयल की तरफ कप्तान रोहन सिंह ने 5 विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच रॉयल के कप्तान रोहन सिंह को दिया गया। सुपर आठ के पहले मैच में स्पोर्ट्स क्लब ने दानिश क्रिकेट एकेडमी को हराकर पहले ही सेमीफाइनल में अपना जगह बना लिया है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.