Sunday, February 15, 2026
Home बिहारक्रिकेट Patna District Tennis Ball Cricket का सेलेक्शन ट्रायल 2 दिसंबर से

Patna District Tennis Ball Cricket का सेलेक्शन ट्रायल 2 दिसंबर से

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 29 नवंबर। पटना जिला टेनिस बॉल क्रिकेट का ट्रायल 2 और 3 दिसंबर को पटना के पटना हाई स्कूल के मैदान पर आयोजित किया जाएगा। इसकी जानकारी पटना जिला टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन के महासचिव प्रवीण कुमार सिन्हा ने दी।

उन्होंने बताया कि 2 दिसंबर को अंडर-16 एवं अंडर-19 का ट्रायल लिया जाएगा। जबकि सीनियर खिलाड़ियों का ट्रायल 3 दिसंबर को पटना हाई स्कूल के मैदान पर लिया जाएगा। ट्रायल सुबह 10 बजे से शुरू किया जाएगा। खिलाड़ियों के चयन के लिए सेलेक्शन कमिटी का भी गठन कर लिया गया है।

इस ट्रायल में शामिल होने के खिलाड़ियों को आधार कार्ड का फोटो कॉपी एवं दो फोटो के साथ समय से मैदान पर उपस्थित होना होगा। सचिव ने बताया कि उम्र से छेडछाड या आधार का कॉपी गलत होने पर खिलाड़ी को निष्कासित कर दिया जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights