Friday, June 12, 2026
Home बिहारक्रिकेट WOMENS UNDER 19 T20 TROPHY के लिए बिहार टीम घोषित

WOMENS UNDER 19 T20 TROPHY के लिए बिहार टीम घोषित

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 28 अक्टूबर। आगामी 2 नवंबर से देहरादून में होनेवाली महिला अंडर-19 टी-20 टूर्नामेंट में भाग लेने वाली बिहार टीम की घोषणा कर दी गई है। टीम के साथ-साथ सपोर्टिंग स्टॉफ की भी घोषणा की गई है। इस टीम के साथ मैनेजर के रूप में इन्दु कुमारी को प्रतिनियुक्त किया गया है। टीम की कमान याशिता सिंह को सौंपी गई है जबकि उपकप्तान वैदही यादव होंगी।
टीम इस प्रकार है
याशिता सिंह (कप्तान), वैदही यादव (उपकप्तान), गीतांजलि रानी, खुशी गुप्ता, बेबी रोजी, नंदनी यादव, रितिका राज, हर्षिता मिश्रा, अनामिका कुमारी (विकेटकीपर), ममता कुमारी पटेल (विकेटकीपर), रिशु कुमारी, शिखा कुमारी,सुहानी कुमारी,नूतन सिंह, अर्पणा कुमारी, मुस्कान कुमारी वर्मा, प्रिया कुमारी, अंजलि पंडित। कोच-सुमित कुमार, फीजियो-अंजलि बघेल, एस एंड सी कोच-अमित कुमार।

बिहार का मैच
2 नवंबर : बिहार बनाम कर्नाटक
3 नवंबर : बिहार बनाम विदर्भ
5 नवंबर : बिहार बनाम झारखंड
7 नवंबर : बिहार बनाम नागालैंड
9 नवंबर : बिहार बनाम हिमाचल प्रदेश

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.