Friday, June 12, 2026
Home बिहारबास्केटबॉल अस्मिता खेलो इंडिया महिला बॉस्केटबॉल लीग में नोट्रेडम एकेडमी का शानदार आगाज

अस्मिता खेलो इंडिया महिला बॉस्केटबॉल लीग में नोट्रेडम एकेडमी का शानदार आगाज

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। पाटलिपुत्रा स्पोटर्स कॉम्प्लेक्स परिसर स्थित बॉस्केटबॉल कोर्ट पर तीन दिवसीय अस्मिता खेलो इंडिया ​वीमेंस बॉस्केटबॉल लीग का शानदार आगाज हुआ। खेल के पहले दिन नोट्रेडम एकेडमी ने दो मैचों को जीतकर बढ़त हासिल कर ली। इसके अलावा लोयला हाईस्कूल, संत माइकल हाई स्कूल, त्रिनिटी ग्लोबल स्कूल ने भी अपने-अपने मैच जीतकर अगले चक्र में प्रवेश किया।

खेलो इंडिया, भारतीय खेल प्राधिकरण के सौजन्य से बिहार राज्य खेल प्राधिकारण के तत्वावधान में बास्केटबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के द्वारा आयोजित इस लीग का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला खेल पदाधिकारी ओम प्रकाश व आईआईटी पटना के स्पोटर्स हेड करुणेश कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

इसकी जानकारी आयोजन सचिव विनय कुमार व अभिजीत यादव ने दी। उन्होंने बताया कि इस तीन दिवसीय लीग में जिले की 12 महिला टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। जिन्हें दो पूलों में बांटा गया है। लीग का समापन खेल दिवस के अवसर पर 29 अगस्त को होगा।

पहले दिन का परिणाम इस प्रकार है: संत जोसफ कॉन्वेंट स्कूल, जेठुली को लोयला हाईस्कूल ने 22-31 से, संत माइकल हाईस्कूल ने त्रिभुवन स्कूल को 22-8 से, नोट्रेडम ने संत जोसफ बीएसईबी को 18-8 से, त्रिनिटी ग्लोबल स्कूल ने बाल्डवीन एकेडमी को 28-24 से व नोट्रेडम ने त्रिभुवन स्कूल को 34-22 से हराया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.