Monday, June 15, 2026
Home अंतरराष्ट्रीय french league football : एमबापे की मौजूदगी के बाद भी पीएसजी ने ड्रॉ खेला

french league football : एमबापे की मौजूदगी के बाद भी पीएसजी ने ड्रॉ खेला

by Khel Dhaba
0 comment

पेरिस। किलियन एमबापे की मौजूदगी भी पेरिस सेंट-जर्मेन (पीएसजी) को खराब प्रदर्शन से नहीं बचा सकी और गत चैंपियन ने फ्रेंच लीग फुटबॉल में टौलूज के साथ 1-1 से ड्रॉ खेला।

एमबापे टीम की शुरुआती एकादश में शामिल नहीं थे। वह 51वें मिनट में ली कांग की जगह मैदान पर उतरे। फ्रांस के इस अनुभवी स्ट्राइकर ने 62वें मिनट में रासमस निकोलाइसेन के फाउल के बाद पेनल्टी को गोल में बदल कर पीएसजी को बढ़त दिला दी।

पीएसजी को इसके बाद अपनी बढ़त को बड़ा करने के कई मौके मिले लेकिन टीम हर बार चूक गयी ।

पीएसजी के लचर खेल का फायदा टोलूज को मैच के 87वें मिनट में मिला। अशरफ हकीमी ने मोरक्को के विंगर जकारिया अबौखलाल ने 87वें में मैदान पर टक्कर मार कर गिरा दिया। अबौखलाल ने पेनल्टी स्पॉट से गोल कर स्कोर बराबर कर दिया।

लीग के अन्य मैच में मोंटपेलियर ने लियोन को 4-1 से हराकर तालिका में शीर्ष स्थान पर अपनी जगह बनायी। लियोन की यह दो मैचों में लगातार दूसरी हार है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.