Saturday, June 6, 2026
Home Slider बीसीए अध्यक्ष गुट की विशेष व वार्षिक आमसभा की बैठक एक ही दिन

बीसीए अध्यक्ष गुट की विशेष व वार्षिक आमसभा की बैठक एक ही दिन

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष गुट का वार्षिक आम सभा और विशेष आमसभा की बैठक एक दिन आयोजित होने जा रही है। यह बैठक दस सितंबर को आयोजित होगी।

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की बेवसाइट पर डाली गई सूचना के अनुसार विशेष आमसभा की बैठक दस सितंबर को सुबह 10.30 बजे बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के कार्यालय पाटलिपुत्र कॉलोनी में आयोजित की जायेगी। इस बैठक का एजेंडा है रिक्त पड़े पदों पर चुनाव।

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की बेवसाइट पर डाली गई सूचना के अनुसार वार्षिक आमसभा की बैठक दोपहर 1.30 बजे से आयोजित की जायेगी। इसमें कई विषयों पर चर्चा होगी। यह सूचना बिहार क्रिकेट एसोसिएशन अध्यक्ष गुट की संयुक्त सचिव सह कार्यकारी सचिव प्रिया कुमारी के हस्ताक्षर से जारी की गई है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.