Saturday, June 6, 2026
Home Slider फीफा महिला विश्व कप में नाईजीरिया ने आस्ट्रेलिया को चौंकाया

फीफा महिला विश्व कप में नाईजीरिया ने आस्ट्रेलिया को चौंकाया

by Khel Dhaba
0 comment

ब्रिसबेन। बार्सिलोना की फॉरवर्ड असिसात ओशोआला की मदद से नाईजीरिया ने गुरुवार को यहां फीफा महिला विश्व कप 2023 के मैच में सह मेजबान आस्ट्रेलिया को 3-2 से हराकर उलटफेर किया।

दूसरे हाफ में स्थानापन्न खिलाड़ी के तौर पर मैदान में उतरी ओशोआला ने 72वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को जीत दिलायी। इस जीत से नाईजीरिया ग्रुप बी में कनाडा के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गया दोनों के चार-चार अंक हैं।

इसका मतलब है कि चोटों से जूझ रही आस्ट्रेलियाई टीम को प्री क्वार्टर में पहुंचने की उम्मीदों को कायम रखने के लिए सोमवार को मेलबर्न में ओलंपिक चैम्पियन कनाडा को हराना होगा।

नाईजीरिया के लिए ओशोआला के अलावा उचेना कानू (45+6वें मिनट) और ओसिनाची ओहाले ने 65वें मिनट में गोल दागे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.