Saturday, June 20, 2026
Home राष्ट्रीयबैडमिंटन बैडमिंटन : एशिया जूनियर चैम्पियनशिप में भारतीय चुनौती समाप्त

बैडमिंटन : एशिया जूनियर चैम्पियनशिप में भारतीय चुनौती समाप्त

by Khel Dhaba
0 comment

नईदिल्ली। इंडोनेशिया में चल रही बैडमिंटन एशिया जूनियर चैम्पियनशिप में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई जब लड़कियों के एकल वर्गमें दो और लड़कियों के युगल वर्ग में एक टीम हारकर बाहर हो गई।

लड़कियों के युगल प्री क्वार्टर फाइनल में तनीषा और कर्णिका को चीन की चेन फान शू तियान और जियांग पेइ शि ने हराया। पहला गेम जीतने के बावजूद उन्हें 21-17, 13-21, 13-21 से पराजय झेलनी पड़ी।

लड़कियों के एकल वर्ग में अंतिम 16 के मुकाबले में रक्षिता श्री एस को चीन की हुआंग लिन रान ने 21-15, 21-13 से हराया। वहीं तारा शाह को चीन की शू वेन जिंग ने 21-13, 21-8 से मात दी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.