Friday, June 19, 2026
Home बिहारक्रिकेट विडेल क्लॉथिंग पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में शर्मा स्पोर्टिंग की शानदार जीत

विडेल क्लॉथिंग पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में शर्मा स्पोर्टिंग की शानदार जीत

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। पटना जिला क्रिकेट संघ तदर्थ समिति के तत्वावधान में खेली जा रही विडेल क्लॉथिंग द्वारा प्रायोजित पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में बुधवार को खेले गए मैच में एसजीजीएस कॉलेज पर शर्मा स्पोर्टिंग ने 137 रन की शानदार जीत दर्ज की। विजेता टीम के हर्षवीर सिंह (30 रन, चार विकेट) को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

मंगल तालाब ग्राउंड पर खेले गए मैच में शर्मा स्पोर्टिंग ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए 34.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 234 रन बनाये। रिषि कुमार ने 58 रन बनाये। यशवीर रमेश ने 46 रन बनाये।

जवाब में एसजीजीएस कॉलेज की टीम 18.2 ओवर में 97 रन पर ऑल आउट हो गई। हर्षवीर सिंह ने 28 रन देकर 4 और रौशन कुमार ने 15 रन देकर 3 विकेट चटकाये।

संक्षिप्त स्कोर
शर्मा स्पोर्टिंग : 34.2 ओवर में 234 रन पर ऑल आउट, रिषि कुमार 58, विवेक कुमार 13, आर्यावीर कुशवाहा 18, अश्विन राज 22, हर्षवीर सिंह 30, यशवीर रमेश 46,गौरव राज 19,राहुल 11, अतिरिक्त 13, राजा शेख 1/37, साकिब 2/32, मोहम्मद फरहान 2/49, मुसर्रफ सरफराज 1/44, मोहम्मद वसीम 3/25

एसजीजीएस कॉलेज : 18.2 ओवर में 97 रन पर ऑल आउट मोहम्मद वसीम 22, अतिरिक्त 31, हर्षवीर सिंह 4/28, यशवीर रमेश 1/5,सन्नी कुमार 1/19, गौरव 1/14, रौशन कुमार 3/15

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.