Wednesday, June 10, 2026
Home बिहारफुटबॉल बिहार फुटबॉल संघ के सचिव सैयद इम्तियाज हुसैन को मिली बड़ी जिम्मेवारी, जानें क्या

बिहार फुटबॉल संघ के सचिव सैयद इम्तियाज हुसैन को मिली बड़ी जिम्मेवारी, जानें क्या

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बिहार फुटबॉल जगत से एक बड़ी खबर निकल सामने आ रही है। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ने बिहार फुटबॉल संघ के सचिव सैयद इम्तियाज हुसैन को एएफसी अंडर-17 एशिया कप थाईलैंड में आयोजित प्रतियोगिता में भारत की अंडर-17 पुरुष टीम के प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख के रूप में नियुक्त किया।

यह जानकारी देते हुए बिहार फुटबाल संघ के अध्यक्ष श्री प्रसन्नजीत मेहता ने बताया कि बिहार फुटबाल संघ के सचिव एवं अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के सदस्य सैयद इम्तियाज हुसैन 16 जून को थाइलैंड के लिए रवाना होंगे।

अंडर 17 एएफसी एशिया कप थाईलैंड में 17 जून से शुरू होगा जिसमें 16 टीमें चार ग्रुप में प्रतियोगिता में भाग लेंगे। टूर्नामेंट की शीर्ष चार टीमें एएफसी प्रतिनिधियों के रूप में 2023 फीफा अंडर-17 विश्व कप के लिए क्वालीफाई करेंगी। भारत जापान वियतनाम एवं उज़्बेकिस्तान के साथ ग्रुप डी में है।
श्री सैयद इम्तियाज हुसैन के प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख नियुक्त होने पर विभिन्न खेल संघ एवं जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष एवं सचिव खेल प्रेमी एवं खिलाड़ियों ने बधाई दी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.