Friday, June 12, 2026
Home बिहारक्रिकेट बीसीए सचिव गुट का भागलपुर जिला क्रिकेट संघ का चुनाव संपन्न

बीसीए सचिव गुट का भागलपुर जिला क्रिकेट संघ का चुनाव संपन्न

by Khel Dhaba
0 comment

बिहार क्रिकेट संघ के निर्देशानुसार भागलपुर जिला तदर्थ कमेटी के तत्वावधान में जिला क्रिकेट संघ का चुनाव स्थानीय एमएस होटल मैं संपन्न हुआ। शुक्रवार को आयोजित चुनाव में बिहार क्रिकेट संघ से अमित कुमार बतौर पर्यवेक्षक मौजूद थे। निर्वाची पदाधिकारी जितेंद्र कुमार की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ। मेजर अजीत सिंह को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। एम जेड शम्स को भागलपुर जिला क्रिकेट संघ का सचिव निर्विरोध मनोनीत किया गया। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर अक्षय शुक्ला, संयुक्त सचिव के पद पर संदीप कुमार और क्लब प्रतिनिधि के लिए इबरार आलम को चुना गया। एसएम संदेश को कोषाध्यक्ष चुना गया। चुनाव के मौके पर भागलपुर जिला के दर्जनों क्लबों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर भागलपुर जिला क्रिकेट संघ के लाइफ मेंबर डॉ मजहर अख्तर शकील, पूर्व जिला कप्तान देवाशीष मजूमदार, एन आई एस कोच नवीन भूषण शर्मा ,पूर्व विश्वविद्यालय कप्तान मोहम्मद शाहीन और बृजभूषण शर्मा भी उपस्थित थे। मौके पर पूर्व खिलाड़ी इजहार अहमद और प्रणव सिंह, प्रशांत कुमार सिंह भी मौजूद थे। सभी नवनिर्वाचित जिला क्रिकेट संघ के सदस्यों को निर्वाचित पदाधिकारी जितेंद्र कुमार के द्वारा सर्टिफिकेट दिया गया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.