पटना। सॉफ्ट टेनिस ऑफ बिहार के बैनर तले सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन ऑफ भोजपुर की मेजबानी में आगामी 24 से 26 दिसंबर तक आरा के आरा क्लब और प्रताप इंटरनेशनल स्कूल ग्राउंड पर छठी बिहार राज्य सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप आयोजित की जायेगी। यह जानकारी सॉफ्ट टेनिस ऑफ बिहार के सचिव धर्मवीर कुमार ने दी।


उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता के दौरान बालक व बालिका वर्ग में मिनी, सबजूनियर, जूनियर और महिला व पुरुष में सीनियर कैटेगरी की स्पर्धाएं आयोजित की जायेंगी। इन सभी कैटेगरी में एकल, डब्ल्स और मिक्सड डब्ल्स की स्पर्धाएं आयोजित की जायेंगी।
प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन ऑफ भोजपुर के अध्यक्ष जयप्रकाश और सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन ऑफ भोजपुर के सचिव डॉ रंजीत भूषण की देखरेख में आयोजित समिति का गठन कर दिया गया है।

सचिव डॉ रंजीत भूषण ने बताया कि खिलाड़ियों के ठहरने और खाने की उत्तम व्यवस्था की गई है। प्रतियोगिता के दौरान कोरोना के प्रोटोकॉल नियमों का पूरा पालन किया जायेगा।
इस प्रतियोगिता के दौरान राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीम संभावित टीम का चयन किया जायेगा। चयनित प्लेयरों का प्रशिक्षण कैंप लगाया जायेगा और उसके बाद फाइनल टीम की घोषणा की जायेगी।
- भारत का दबदबा जारी, थॉमस कप सेमीफाइनल में जगह

- बिहार अंडर-7 शतरंज : रुद्र प्रताप एवं आव्या को खिताब

- 7 साल के ईशांक सिंह ने पाक जलडमरूमध्य पार कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

- कहानी फीफा विश्व कप 1934 की : जब फुटबॉल बना सत्ता का हथियार और इटली ने रचा इतिहास

- विश्व टीम टेबुल टेनिस : भारत ने कड़े मुकाबले में स्लोवाकिया को हराया

- स्कूली बास्केटबॉल में बीडी पब्लिक स्कूल बना चैंपियन
