Friday, June 5, 2026
Home बिहारक्रिकेट 37th National Sub-Junior Girls Handball Championship का हुआ शानदार आगाज

37th National Sub-Junior Girls Handball Championship का हुआ शानदार आगाज

by Khel Dhaba
0 comment
37th National Sub-Junior Girls Handball Championship

बनियापुर (सारण)। सारण जिला का बनियापुर लौवा गांव बना मिनी इंडिया खेल गांव। मौका है 37वीं सबजूनियर बालिका नेशनल हैंडबॉल चैंपियनशिप (37th National Sub-Junior Girls Handball Championship) के आयोजन का। बनियापुर के लौवा गांव में इस प्रतियोगिता का बुधवार को शानदार आगाज हुआ।

देश के 24 राज्य से आए 500 सौ से अधिक प्रतिभागियों ने मार्चपास्ट में करते हुए जय बिहार, जय हैंडबॉल का उदद्घोष किया। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता करते हुए बिहार हैंडबॉल के चेयरमैन सह आयोजन अध्यक्ष विधान पार्षद इंजिनियर सच्चिदानंद राय ने हैंडबॉल प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ियों एवं तकनीकी सहित प्रशिक्षक, टीम मैनेजर को सारण के लौवा गांव में शहर जैसी सुविधा देने का आश्वासन दिया।

ऐतिहासिक प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि द्वय सारण के पुलिस पुलिस कप्तान संतोष कुमार एवं हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के सेक्रेटरी जनरल प्रीतपाल सिंह सलूजा, विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी सारण कौशल किशोर ने दीप प्रज्वलित कर फेडरेशन एवं राज्य संघ का ध्वजारोहण कर किया।

खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि हैंडबॉल अब प्रमुख खेल विधाओं में शुमार होने लगा है। बिहार हैंडबॉल की देखरेख में सारण का संत जलेश्वर बेहतर आयोजक बनकर उभरा है। एसपी एवं फेडरेशन महासचिव ने बालिकाओं की हैंडबॉल के प्रति बढ़ते रुझान को समाज एवं देश की तरक्की का हिस्सा बतलाया।

मौके पर फेडरेशन के टेक्निकल चेयरमैन खुर्शीद खान, त्रिपुरा सहित अन्य राज्य के सचिव, बिहार हैंडबॉल के अध्यक्ष पंकज कुमार, बिहार हैंडबॉल के महासचिव ब्रजकिशोर शर्मा, सारण हैंडबॉल के अध्यक्ष कृष्णमोहन सिंह, चेयरमैन डा हरेंद्र सिंह, बनियापुर बीडीओ कर्पूरी ठाकुर, प्राचार्या अनुपमा मिश्रा, वशिष्ठ कुमार, अप्पू जी सहित अन्य मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन सारण जिला हैंडबॉल संघ के सचिव सह राष्ट्रीय प्रतियोगिता के आयोजन सचिव संजय कुमार सिंह ने किया।

उद्घाटन के पश्चात अतिथियों ने प्रतियोगिता के भव्य स्मारिका का विमोचन किया। संत जलेश्वर एकेडमी एवं सीपीएस छपरा की छात्राओ ने सांस्कृतिक प्रस्तुति से आयोजन को रोचक बनाया। अतिथियों को अंगवस्त्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

खेल मैदान का पूजन कर उद्घाटन मैच बिहार एवं त्रिपुरा के बीच खेला गया। जिसमें बिहार ने त्रिपुरा को 31 – 09 के अंतर से पराजित किया। केरल ने आंध्र प्रदेश को 12-9, दादर नागर हवेली ने राजस्थान को 15-4 से पराजित किया।

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.